Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

विधानसभा क्षेत्र सुनाम में खोली जाएगी साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी: अमन अरोड़ा

Updated on Sunday, September 13, 2026 18:58 PM IST

संगरूर : साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब की ओर से महिला साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संगरूर में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स स्टेट लीग (रोड)-2026’ रविवार को रोड रेस मुकाबलों और विजेता खिलाड़ियों के सम्मान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। समापन समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विजेता महिला साइकिलिस्टों को पदक देकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि विधानसभा क्षेत्र सुनाम में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पी.आई.एस.) की साइकिलिंग आवासीय अकादमी खोली जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की बेटियों ने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग जैसे कठिन और चुनौतीपूर्ण खेल में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी पंजाब के लिए बेहद गर्व और उत्साह की बात है। ऐसे मुकाबले महिला खिलाड़ियों को न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव भी विकसित करते हैं।

श्री अरोड़ा ने कहा कि खेल युवा पीढ़ी को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, धैर्य, दृढ़ संकल्प, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना भी पैदा करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को उनकी पसंद के खेलों में आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जब परिवार, कोच, खेल संस्थाएं और समाज मिलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं तो उनके लिए बड़ी मंजिलें हासिल करने का रास्ता और अधिक सुगम हो जाता है।

कैबिनेट मंत्री ने ‘अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स स्टेट लीग’ को महिला खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मंच करार देते हुए कहा कि ऐसी पहलों से जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान होती है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उपयुक्त प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलता है। उन्होंने साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब और पूरी आयोजन टीम को लीग के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर अर्जुन अवॉर्डी, एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता एवं ओलंपियन स्वर्ण सिंह विर्क ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में ऊंची मंजिलें हासिल करने के लिए प्रतिभा के साथ-साथ निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और मजबूत इरादा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में उनके अपने अनुभव ने उन्हें सिखाया है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता तथा निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही खिलाड़ी को मंजिल तक पहुंचाते हैं।

श्री विर्क ने कहा कि ‘अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स स्टेट लीग’ जैसी प्रतियोगिताएं युवा महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके माध्यम से उन्हें कम उम्र से ही प्रतिस्पर्धा का अनुभव, आत्मविश्वास और अपनी क्षमता को परखने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत-हार से ऊपर उठकर प्रत्येक प्रतियोगिता को सीखने के अवसर के रूप में लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं और उचित प्रशिक्षण, बेहतर खेल ढांचा तथा नियमित प्रतियोगिताएं मिलने पर पंजाब की बेटियां भी ओलंपिक, एशियन गेम्स और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीतने की क्षमता रखती हैं।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सुनाम में साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी खोलने संबंधी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी अकादमियां जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें वैज्ञानिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग और प्रतिस्पर्धा के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पंजाब में साइकिलिंग को जमीनी स्तर से मजबूत करना तथा गांवों, कस्बों और शहरों में मौजूद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना है।

श्री काहलों ने कहा कि पंजाब में महिला साइकिलिंग की संभावनाएं बेहद उज्ज्वल हैं और इस लीग में खिलाड़ियों द्वारा दिखाया गया जोश, जज्बा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को कम उम्र से ही नियमित प्रतियोगिताएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ कोचिंग और उच्च स्तरीय खेल वातावरण मिले तो पंजाब की बेटियां एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं।

इस अवसर पर नगर काउंसिल सुनाम के अध्यक्ष मनदीप सुनाम और मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह ईलवाल ने कहा कि ‘अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स स्टेट लीग’ ने महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक खिलाड़ी बधाई की पात्र है, क्योंकि खेल के मैदान में उतरकर अपनी पूरी क्षमता के साथ मुकाबला करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

आयोजन समिति के चेयरमैन एवं अध्यापक जगदीश सिंह और सचिव जसवीर सिंह ने कहा कि दो दिन चली इस लीग के दौरान महिला साइकिलिस्टों ने अनुशासन और खेल भावना की शानदार मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से लड़कियों को खेलों में आगे लाने के लिए परिवारों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज को संयुक्त रूप से उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।

आयोजकों ने कहा कि दो दिनों के दौरान आयोजित इंडिविजुअल टाइम ट्रायल और रोड रेस मुकाबलों ने खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक क्षमता, तकनीकी कौशल और प्रतियोगिता की तैयारी को परखने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस लीग का प्रमुख उद्देश्य पंजाब की अधिक से अधिक लड़कियों को साइकिलिंग से जोड़कर भविष्य के लिए उच्च स्तरीय खिलाड़ियों की एक मजबूत नर्सरी तैयार करना है।

13 सितंबर को आयोजित वूमेन एलीट वर्ग की 16 किलोमीटर रोड रेस प्रतियोगिता में लुधियाना की प्रीति ने 39 मिनट 10.997 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। लुधियाना की ही तनवीर कौर ने 39 मिनट 11.208 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि संगरूर की सवरीन कौर ने 40 मिनट 05.416 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

इसी प्रकार वूमेन जूनियर वर्ग की 16 किलोमीटर रोड रेस में लुधियाना की अंशिका ने 38 मिनट 45.177 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लुधियाना की महिकप्रीत कौर ने 42 मिनट 42.079 सेकंड के साथ रजत पदक और लुधियाना की सिमरनप्रीत कौर ने 43 मिनट 12.739 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इस अवसर पर साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के वरिष्ठ पदाधिकारी बख्शीश सिंह और एस.पी. सिंह, जिला साइकिलिंग एसोसिएशन मानसा के अध्यक्ष नैब सिंह, जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष लवदीप सिंह चीमा, सरपंच कुलविंदर सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह बिजलपुर, नरेंद्र पाल सिंह गिल, कमलप्रीत सिंह कपियाल, राजेश कुमार बारन और गुरविंदर सिंह गग्गू सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, आयोजकों और दर्शकों ने शिरकत की।
 
 
Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X