Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

मनोरंजन

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

Updated on Sunday, September 13, 2026 15:01 PM IST

चंडीगढ़; पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर देर रात फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक गांव फरवाही पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। घर के गेट के पास पहुंचने के बाद युवकों ने कई राउंड फायर किए और इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना देर रात की बताई जा रही है। अचानक हुई इस फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फरवाही गांव बरनाला जिले में आता है और गुलाब सिद्धू का संबंध इसी गांव से बताया जाता है। हमलावर फायरिंग करने के बाद बाइक से फरार हो गए। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन है और हमलावरों का मकसद क्या था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुलाब सिद्धू के लिए यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इससे पहले भी उनके खिलाफ हमले की साजिश सामने आ चुकी है। जनवरी 2026 में बरनाला पुलिस ने दावा किया था कि उसने गुलाब सिद्धू पर हमले की एक कथित साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें कोटदुना गांव का सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंदा भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, उसके साथ बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर मान और गुरविंदर सिंह उर्फ गिल को भी पकड़ा गया था। आरोपियों के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए थे और गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। उस समय पुलिस ने इस कथित साजिश को गुलाब सिद्धू के एक गाने को लेकर हुए विवाद से भी जोड़कर देखा था। उनके एक गाने में सरपंचों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद पंजाब के कुछ सरपंचों ने विरोध जताया था। पुलिस का दावा था कि इसी विवाद के बाद कथित तौर पर गुलाब सिद्धू को निशाना बनाने की योजना बनाई गई। बात करें गुलाब सिद्धू के करियर की बात है, तो वह पिछले कुछ सालों में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 'पंच्छी', 'टौर कड्ड दा', 'सरदारनी', 'दिल जट्ट दा', 'चादरे', 'जट्ट दे इरादे' और 'फोटो ते फ्लावर' जैसे कई गाने दिए। गुलाब सिद्धू ने सिद्धू मूसे वाला के साथ भी काम किया है। दोनों का गाना 'बाई बाई' 2020 में रिलीज हुआ था और यह उनके करियर के चर्चित कोलैबोरेशन में शामिल रहा। इसके अलावा 'पंज सत्त', 'आइनक', 'नखरा', 'वाइब', 'शोमेन', 'डेड जोन', 'लाहौर' और 'सोल्ड टू डेथ' जैसे गाने भी उनके नाम से जुड़े हैं। गुलाब सिद्धू का करियर सिर्फ पुराने हिट गानों तक सीमित नहीं है। 2025 और 2026 में भी उन्होंने लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिसमें 'जट्टा लव यू', 'गरूर', 'गलबात', 'जमाना', 'सरदारी', 'सरपंच-टाइटल ट्रैक', 'क्रीमलैंड' और 'मंगनी' जैसे गाने शामिल है।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

: दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

: रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

: तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

: 'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

: मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

: 'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

: 'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

: सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

: 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

: बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

X