Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

राष्ट्रीय

भारत बनाम अफगानिस्तान: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

Updated on Saturday, September 12, 2026 16:17 PM IST

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत इस छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड के साथ पहले मैच में उतरेगा। दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है।

नई टी20 साइकिल में उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद भारतीय टीम सीरीज की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी।

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह प्रमुख नामों में शामिल हैं, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी के पास काफी इंटरनेशनल अनुभव है। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों को एशियन गेम्स से पहले अपने कॉम्बिनेशन को परखने का मौका भी देगा।

कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा।

कहां देख पाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर ले सकेंगे।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

 

Have something to say? Post your comment
पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

: पश्चिम मध्य रेल की 9वीं राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर तक भोपाल में

पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

: पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब

शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

: शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां

12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

: 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

: यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा

चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

: चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव

‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

: ‘अर्नब’ चक्रवात : मुख्यमंत्री नायडू ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा, कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

: चक्रवात अर्नब ने आंध्र तट पर किया लैंडफॉल, 150 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती हैं हवाएं

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

: पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा— ‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार’

चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

: चक्रवात ‘अर्नब’ के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, 313 रिस्पॉन्स टीमें तैनात : सुरेश पुजारी

X