Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

अमन अरोड़ा ने पंजाब-शारजाह व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए संयुक्त उपक्रम, निर्यात, तकनीकी सहयोग और सुगम बाजार पहुंच पर दिया जोर

Updated on Thursday, September 10, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़/शारजाह : पंजाब की यू.ए.ई. निवेश पहुंच को अगले चरण में ले जाते हुए राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब और यू.ए.ई. के बीच व्यापारिक, निवेश एवं औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (IBPC) के साथ रणनीतिक बातचीत की।

यह बातचीत बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) संबंधों को मजबूत करने और एक संगठित ढांचा स्थापित करने पर केंद्रित थी, ताकि पंजाब और शारजाह के उद्यमियों को साझेदार तलाशने, संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) स्थापित करने, निर्यात बढ़ाने और दीर्घकालिक पारस्परिक लाभकारी व्यापारिक संबंध स्थापित करने में मदद मिल सके।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल और 'इन्वेस्ट पंजाब' उद्योग-से-उद्योग समन्वय को तेज करने के लिए सहमत हुए। श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 'इन्वेस्ट पंजाब' शारजाह के निर्माताओं, निर्यातकों और सेवा प्रदाताओं को पंजाब के संबंधित उद्योगों के साथ जोड़ने में सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही यू.ए.ई. में व्यापारिक संभावनाओं की तलाश करने वाली पंजाब की कंपनियों की भी मदद करेगा।

उद्योग मंत्री ने पंजाब के मजबूत औद्योगिक आधार, बेहतर उद्यमी इकोसिस्टम और उत्तर भारत में इसकी रणनीतिक स्थिति को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नियमों को सरल बनाकर, 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देकर और निवेशकों को शुरू से अंत तक पेशेवर सुविधाएं प्रदान करके पंजाब को भारत के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में से एक बनाने के लिए निर्णायक सुधार किए हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पारंपरिक निवेश प्रोत्साहन से आगे बढ़कर द्विपक्षीय व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे दोनों क्षेत्रों की कंपनियां विनिर्माण, निर्यात, सेवाओं, प्रौद्योगिकी और अन्य उभरते क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकें। उन्होंने शारजाह के व्यापारिक समुदाय को पंजाब का दौरा करने, 'इन्वेस्ट पंजाब' से जुड़ने और राज्य के विविध एवं तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम में संभावनाओं की तलाश करने का निमंत्रण दिया।

बातचीत के दौरान भारत-यू.ए.ई. व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सी.ई.पी.ए.) और वैश्विक बाजारों के साथ यू.ए.ई. के बढ़ते व्यापारिक समझौतों से उत्पन्न होने वाले रणनीतिक अवसरों को विशेष रूप से मान्यता दी गई। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब-यू.ए.ई. के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध न केवल द्विपक्षीय व्यापार को गति देंगे, बल्कि पंजाब के निर्माताओं और निर्यातकों को मध्य पूर्व तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए यू.ए.ई. को एक गेटवे के रूप में उपयोग करने में भी सक्षम बनाएंगे।

इस मुलाकात के दौरान शारजाह के विशाल औद्योगिक इकोसिस्टम पर भी चर्चा हुई, जिसमें 3,000 से अधिक विनिर्माण इकाइयां, सात फ्री जोन और 18 औद्योगिक जोन शामिल हैं, जो पंजाब के साथ रणनीतिक व्यापारिक साझेदारी स्थापित करने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

'इन्वेस्ट पंजाब' के सी.ई.ओ. श्री अमित ढाका ने एक प्रस्तुति के माध्यम से राज्य में निवेश के अवसरों, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में किए गए बड़े सुधारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने 'इन्वेस्ट पंजाब' के विशेष मॉडल पर भी प्रकाश डाला, जो निवेशकों को नियामक मंजूरियों, निवेश सुविधा और बाद की देखभाल के लिए 'फास्ट-ट्रैक पंजाब' पोर्टल के माध्यम से सिंगल-पॉइंट सुविधा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से व्यापारिक मेल-जोल, व्यापारिक साझेदारी, संयुक्त उपक्रम और बाजार तक बेहतर पहुंच के लिए एक मंच उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे पंजाब के यू.ए.ई. के साथ आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे तथा यहां के उद्यमियों को वैश्विक वैल्यू चेन में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X