Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

नई दिल्ली

ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 के लिए नई दिल्ली में जुटेगा वैश्विक समुदाय, 800 से अधिक विशेषज्ञ छह विषयों पर करेंगे मंथन

Updated on Thursday, September 10, 2026 14:41 PM IST

दुनिया भर के शुष्क इलाकों पर काम करने वाले वैज्ञानिक, नीति-निर्माता और किसान प्रतिनिधि 10 से 12 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली में तीन दिवसीय ‘ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026’ में जुटेंगे। ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग से ड्राईलैंड खेती में बदलाव लाना’ विषय पर आयोजित इस कांग्रेस में 800 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञ शुष्क भूमि कृषि से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और अंतर्राष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आईसीआरआईसैट) की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह सम्मेलन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित किया जाएगा और आईसीएआर-आईसीआरआईसैट साझेदारी के 50 वर्ष पूरे होने का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा।

दुनिया की 45% भूमि शुष्क क्षेत्र
शुष्क भूमि दुनिया की कुल भूमि सतह के करीब 45% हिस्से में फैली है और यहां दो अरब से अधिक लोग रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या छोटे किसानों की है, जो जलवायु परिवर्तनशीलता, भूमि क्षरण, जल संकट और बदलते बाजारों जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में शुष्क भूमि कृषि को टिकाऊ और लचीला बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान, नीतिगत सहयोग और किसानों की भागीदारी महत्वपूर्ण हो जाती है।

छह प्रमुख विषयों पर होगा मंथन
तीन दिवसीय कांग्रेस में एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के 800 से अधिक वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, किसान प्रतिनिधि और विकास साझेदार हिस्सा लेंगे। पैनल चर्चाओं, मुख्य भाषणों, प्रमुख प्रस्तुतियों, समानांतर सत्रों और पोस्टर प्रदर्शनियों के जरिए छह प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें प्रजनन, जलवायु लचीलापन, पोषण एवं बाजार, कृषि प्रणालियां, बीज प्रणालियां तथा लिंग एवं युवा समावेशन शामिल हैं।

दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर विशेष जोर
कांग्रेस के अंतिम दिन दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस भी मनाया जाएगा। इस दौरान कृषि अनुसंधान में दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग (एसएसटीसी) को आगे बढ़ाने पर विशेष समारोह और समर्पित सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों का आयोजन सीजीआईएआर के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा।

दिल्ली घोषणा को अपनाने की तैयारी
कांग्रेस की कार्यवाही के समापन पर ‘शुष्क भूमि पर दिल्ली घोषणा’ (3डी) को अपनाया जाएगा। इसके साथ शुष्क भूमि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाली नई साझेदारियों, समझौता ज्ञापनों और पुरस्कारों की भी घोषणा की जाएगी। इससे शुष्क भूमि कृषि के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। उनके साथ आईसीआरआईसैट के महानिदेशक हिमांशु पाठक, आईसीआरआईसैट बोर्ड की अध्यक्ष कैथी रीड, डेयर के सचिव एवं आईसीएआर के महानिदेशक एमएल जाट और सीजीआईएआर की मुख्य वैज्ञानिक सैंड्रा मिलाच भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल
कांग्रेस में आईसीएआर के पूर्व महानिदेशक आरएस परोदा, पंजाब सिंह और टी. मोहपात्रा, बेयरो विश्वविद्यालय, कानो, नाइजीरिया के शुष्क भूमि कृषि केंद्र के निदेशक प्रोफेसर एसजी मोहम्मद तथा आईसीआरआईसैट के पूर्व महानिदेशक विलियम डार सहित शुष्क भूमि कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले विश्वभर के प्रतिष्ठित नेता, वैज्ञानिक और विद्वान हिस्सा लेंगे।

50 वर्षों की साझेदारी का उत्सव
ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 आईसीएआर और आईसीआरआईसैट के बीच पांच दशक पुरानी साझेदारी का भी उत्सव है। इस साझेदारी ने शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में कृषि अनुसंधान, फसल सुधार और जलवायु अनुकूल कृषि प्रणालियों के विकास में सहयोग को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के जरिए इस सहयोग को आगे बढ़ाने और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप नई साझेदारियां विकसित करने पर जोर रहेगा।

Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

X