Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

इन्वेस्ट इन द बेस्ट": अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब में निवेश लाने के लिए यू.ए.ई. के प्रमुख कारोबारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें

Updated on Tuesday, September 08, 2026 20:38 PM IST

चंडीगढ़/दुबई : वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के व्यापक प्रयास के तहत पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने यू.ए.ई. के शीर्ष कारोबारी समूहों के समक्ष राज्य की निवेशक-अनुकूल औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम का खाका पेश किया तथा 'इन्वेस्ट पंजाब' के माध्यम से समयबद्ध सुविधाएं, जवाबदेह प्रशासन और समर्पित सहयोग का भरोसा दिया।

इससे पहले दुबई में भारत के कौंसुल जनरल डॉ. ए.एम. विष्णु वर्धन रेड्डी ने पंजाब में निवेश को प्रोत्साहित करने, निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने और निवेशकों के विश्वास को और मजबूत करने के विषयों पर चर्चा के लिए श्री अमन अरोड़ा के सम्मान में नाश्ते की मेजबानी की।

अपने दुबई दौरे के दौरान श्री अमन अरोड़ा ने क्षेत्र-आधारित निवेश अवसरों, कारोबार से कारोबार (बी-टू-बी) साझेदारियों, तकनीकी सहयोग और पंजाब के विकास में यू.ए.ई. की अधिकतम भागीदारी की संभावनाओं को तलाशने के लिए प्रमुख कारोबारी नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं, जिनमें शराफ ग्रुप के अध्यक्ष और सी.ई.ओ. श्री श्याम कपूर, माउंट मेरू ग्रुप के प्रेसिडेंट एनर्जी श्री अतुल मित्तल, अल डोबोवी ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरिंदर सिंह कंधारी, जैकीज के श्री जैकी पंजाबी, अपैरल ग्रुप के चेयरमैन श्री नीलेश वेद, लुलु रिटेल होल्डिंग्स पी.एल.सी. के ग्रुप डायरेक्टर–ग्लोबल ऑपरेशंस श्री सलीम एम.ए. और जैम्स एजुकेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री सन्नी वर्की शामिल थे।

औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 की प्रमुख विशेषताओं को उजागर करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धी और निवेशक-अनुकूल माहौल तैयार करना, औद्योगिक विकास को तेज करना, कारोबार करने में आसानी को बढ़ावा देना और रोजगार पैदा करने वाले निवेशों को प्रोत्साहित करना है, जिसमें 'इन्वेस्ट पंजाब' सभी प्रकार की मंजूरियों, क्लीयरेंस, भूमि संबंधी सहायता और परियोजना को शुरू से अंत तक पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए सिंगल-पॉइंट सुविधा केंद्र के रूप में काम कर रहा है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब निवेश के लिए रणनीतिक स्थान, शानदार कनेक्टिविटी, कुशल मानव शक्ति, मजबूत औद्योगिक आधार, उद्यमशील प्रतिभा और एक बड़े घरेलू बाजार तक पहुंच प्रदान करता है और उन्होंने यू.ए.ई. की कंपनियों को राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों और गतिशील कारोबारी इकोसिस्टम का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब फूड प्रोसेसिंग और कृषि-आधारित उद्योगों, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग, शिक्षा और कौशल विकास, मैन्युफैक्चरिंग, आई.टी., नवीकरणीय ऊर्जा और अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर रहा है। उन्होंने निवेशकों को समयबद्ध सुविधाओं, सुचारू मंजूरियों, जवाबदेह प्रशासन और 'इन्वेस्ट पंजाब' के माध्यम से समर्पित सहयोग का भरोसा दिया।

इस दौरान श्री अमन अरोड़ा ने ए.आई.एम. दुबई में यू.ए.ई. में भारत के राजदूत श्री दीपक मित्तल, आई.एफ.एस. से भी मुलाकात की। इस बैठक में कौशल विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग में सहयोग के लिए क्षेत्र-विशेष अवसरों की तलाश करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्री अरोड़ा ने उजागर किया कि पंजाब निवेश आकर्षित करने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, रोजगार पैदा करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी औद्योगिक इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए अधिक लाभकारी प्रोत्साहन प्रदान करता है।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ए.आई.एम. दुबई में पंजाब की भागीदारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा विश्व स्तरीय निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आकर्षित करने और पंजाब की नई निवेश नीति से पैदा हुए अनुकूल अवसरों को वैश्विक मंच तक प्रदर्शित करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल निवेश लाना ही नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है, जो रोजगार पैदा करे, उद्योग को मजबूत करे और पंजाब के आर्थिक विकास में तेजी लाए।"

उल्लेखनीय है कि श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व वाले पंजाब के प्रतिनिधिमंडल में सी.ई.ओ. इन्वेस्ट पंजाब श्री अमित ढाका, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य श्री जसप्रीत सिंह और एम.डी. पंजाब वित्त निगम मैडम सेनू दुग्गल शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल ठोस निवेश प्रस्तावों की पहचान और राज्य के साथ साझेदारी को सुगम बनाने के लिए वैश्विक और यू.ए.ई. आधारित निवेशकों तथा व्यापारिक घरानों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X