Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

भगवंत मान सरकार ने 'सफाई अभियान 2.0' को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस

Updated on Tuesday, September 08, 2026 20:33 PM IST

चंडीगढ़ : लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से अधिक नागरिक शिकायतों के निपटारे का हवाला देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य स्तरीय 'सफाई अभियान 2.0' को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को संस्थागत बनाने के लिए चार 'मेगा शनिवार सफाई अभियानों' की भी घोषणा की।

यह विशेष अभियान 29 अगस्त को शुरू किया गया था और इस दौरान 14 नगर निगमों तथा 152 नगर परिषदों और नगर पंचायतों सहित सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया गया।

आज यहां एम.सी. भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान के तहत 'एम-सेवा' ऐप के माध्यम से अब तक 6459 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5407 (83% से अधिक) का निपटारा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, "आखिरी दिन तक नागरिकों की भरपूर भागीदारी और एम-सेवा ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के बाद भगवंत मान सरकार ने इस अभियान को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया।"

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, "पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छता और सफाई असंभव है। हम सिर्फ कूड़े का निपटान ही नहीं कर रहे बल्कि शहरी पंजाब के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि सरकार अब इस चल रहे अभियान के अलावा नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य के लिए 12 सितंबर से अगले चार शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों, मार्केट ऐसोसीएशनों, युवा क्लबों, धार्मिक संगठनों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से चलने वाले चार 'मेगा सफाई अभियानों' का आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा, "हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे शनिवार सुबह सिर्फ दो से तीन घंटे निकालें और हमारे पार्कों, बाजारों और पड़ोस की सफाई में हमारे साथ शामिल हों।"

मंत्री ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय विभाग ने कूड़े-कचरे के बड़े ढेरों (जीवीपी) पर पुनः कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए सभी शहरों में बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने संबंधी प्रणाली शुरू की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कलेक्शन वैन के आने तक अपना कूड़ा घर में संभालकर रखें और चेतावनी दी कि जागरूकता चरण के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, "मैंने पिछले 10 दिनों में व्यक्तिगत रूप से कुराली, खरड़ और नंगल जैसे कस्बों का दौरा किया है, रोजाना दो-तीन घंटे इलाके में बिताए हैं और देखा है कि हमारे सफाई कर्मचारी कितनी तत्परता से काम कर रहे हैं। लेकिन नागरिकों के सहयोग के बिना बेहतरीन प्रयास भी विफल रह जाते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि हम नागरिक चेतना के बिना जापान जैसे स्वच्छ शहर नहीं बना सकते।"

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभियान के दौरान अथक प्रयासों के लिए विधायकों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, पार्षदों और स्वच्छता कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति के बाद स्थायी रूप से समाप्त किए गए कूड़े के बड़े ढेरों (जी.वी.पी.) की तस्वीरें सबूत के रूप में एक विस्तृत डेटा विश्लेषण के साथ पेश की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और हमारे युवाओं की ऊर्जा के साथ, पंजाब शहरी स्वच्छता में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।"

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X