नोएडा: वीटीएस इन्फोसॉफ्ट (केपीएमसी ग्रुप) ने रेडिसन ब्लू टॉवर, कौशांबी, एनसीआर में द्वितीय आईटी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 का सफल आयोजन किया। “बियॉन्ड द प्रॉम्प्ट” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक सीएक्सओ, सीआईओ, सीटीओ और बिजनेस ओनर्स शामिल हुए। यह आयोजन कंपनी के 13वें स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया गया।
मुख्य वक्ता सुश्री सान्या दुग्गल, श्री बिस्वजीत भट्टाचार्य, श्री अतुल त्रिपाठी और श्री विधु शेखर ने एआई से वास्तविक बिजनेस वैल्यू पर विचार रखे। जूरी में सुश्री सान्या दुग्गल, श्री संदीप कुमार (माइक्रोसॉफ्ट) और श्री राजेश गुप्ता शामिल रहे। समापन डॉ. प्रभात कुमार के उद्बोधन के साथ हुआ। कंपनी ने 2027 में पूरे दिन के बड़े कॉन्क्लेव की घोषणा की।