Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

Punjab: सचिन पायलट की एंट्री से गुटबाजी पर लगेगी लगाम? 2027 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

Updated on Sunday, September 06, 2026 18:51 PM IST

जालंधर : पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान के बीच सचिन पायलट को पंजाब मामलों का नया प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी की सियासत में नए समीकरण बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पायलट की नियुक्ति को सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि क्या पायलट की एंट्री के साथ पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व स्तर पर भी बड़ा बदलाव होगा? वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लेकर पहले से नाराज चल रहे नेताओं को नई नियुक्ति से उम्मीदें बढ़ी हैं।


पायलट के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से अलग-अलग नेताओं के बीच मतभेद सामने आते रहे हैं। वड़िंग के विरोधी खेमे के नेताओं ने पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। ऐसे में पायलट को जिम्मेदारी मिलने के बाद हाईकमान की कोशिश पंजाब कांग्रेस के विभिन्न गुटों को एक मंच पर लाने की हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेताओं का पायलट की नियुक्ति का स्वागत करना भी इस बदलाव को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।


राजस्थान कनेक्शन भी हो सकता है अहम
सचिन पायलट की नियुक्ति का एक दूसरा महत्वपूर्ण पहलू पंजाब के उन विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ा है, जिनका राजस्थान के साथ सामाजिक और पारिवारिक जुड़ाव है। मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, फाजिल्का और अबोहर जैसे इलाकों में राजस्थान से जुड़े परिवारों और बागड़ी भाषी आबादी का प्रभाव माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पायलट के राजस्थान कनेक्शन और OBC नेतृत्व की छवि का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर सकती है।


वहीं पायलट की नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीतिक तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि पायलट पंजाब में संगठन को संभालने के बाद सबसे पहले क्या कदम उठाते हैं और क्या उनकी एंट्री के साथ प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व स्तर पर भी कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

 

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X