Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीआं' के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

Updated on Saturday, September 05, 2026 18:40 PM IST

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शनिवार को 'खेडां वतन पंजाब दीआं' के चौथे सीजन के बारे में जानकारी साझा करते हुए इस खेल महाकुंभ में पहली बार कोस्को क्रिकेट को शामिल करने पर प्रकाश डाला। पंजाब भर के क्रिकेट प्रेमियों को बधाई देते हुए मीत हेयर ने कहा कि 'खेडां वतन पंजाब दीआं' में क्रिकेट को शामिल करने की लगातार मांग की जा रही थी। इस मांग को पूरा करते हुए मान सरकार ने चौथे सीजन में कोस्को क्रिकेट को शामिल किया है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों, खासकर गांवों और शहरों में खेलने वालों को प्रदेश के इस प्रमुख खेल आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

मीत हेयर ने कहा, "क्रिकेट प्रेमी मांग कर रहे थे कि इस बार 'खेडां वतन पंजाब दीआं' में क्रिकेट को शामिल किया जाए। मुझे यह घोषणा करते हुए विशेष खुशी हो रही है कि इस साल पहली बार कोस्को क्रिकेट को शामिल किया गया है। मैं पंजाब भर के सभी क्रिकेट प्रेमियों को इसकी बधाई देता हूं।"

उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर टीमें बनाई जा सकती हैं, जबकि शहरों में रहने वाले लोग वार्ड स्तर पर भी टीमें बनाकर खेलों में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में आगे आएं और मुकाबले के लिए अपनी टीमों का रजिस्ट्रेशन करवाएं।

मीत हेयर ने बताया कि हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sports.punjab.gov.in के माध्यम से 10 सितंबर तक किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा, "मकसद सिर्फ मुकाबले करवाना ही नहीं, बल्कि पंजाब की खेल संस्कृति को दोबारा जीवित करना और और मजबूत बनाना है। मैं क्रिकेट प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे अपने गांव या वार्ड की टीमें बनाकर बड़ी संख्या में हिस्सा लें।"

मीत हेयर ने कहा कि 'खेडां वतन पंजाब दीआं' मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार का एक अहम कदम है ताकि पंजाब के लोगों, खासकर युवाओं को दोबारा खेलों से जोड़ा जा सके और पूरे प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने गांवों और शहरों की क्रिकेट टीमों को अच्छी तैयारी करने और दृढ़ इरादे के साथ मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया ताकि उनकी टीमें पंजाब की सर्वोत्तम टीमों के रूप में उभर सकें।

उन्होंने कहा कि कोस्को क्रिकेट के शामिल होने से निचले स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और प्रदेश स्तरीय खेल आयोजन में हिस्सा लेने का एक नया मंच मिलेगा, जिससे पूरे पंजाब में खेलों में सामुदायिक भागीदारी की संस्कृति को और बल मिलेगा।

 

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X