Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित

Updated on Saturday, September 05, 2026 18:38 PM IST

संगरूर: संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित आज संगरूर में एक प्रभावशाली समारोह आयोजित किया गया। अकाल कॉलेज काउंसिल मस्तूआणा साहिब द्वारा आयोजित इस समारोह के दौरान अकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन के लिए 24 शिक्षकों को संगरूर के पहले 'संत अतर सिंह एजुकेशन अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
 
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सम्मानित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्या प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि समाज और देश का भविष्य गढ़ने वाले महत्वपूर्ण निर्माता हैं। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण विद्यार्थियों को सही दिशा मिलती है और समाज को जिम्मेदार नागरिक प्राप्त होते हैं।
 
एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि संत बाबा अतर सिंह जी ने शिक्षा, आध्यात्मिकता और मानवता की सेवा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उनकी शिक्षाएँ और विचार आज भी समाज को सेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों से जुड़कर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे समारोह उनकी महान विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
 
समारोह के दौरान शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे योगदान की भी सराहना की गई। सम्मानित शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और भी समर्पण और उत्साह के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
 
इस अवसर पर काउंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैहरा ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत करवाया।
 
इस मौके पर सहायक आयुक्त राजबीर सिंह भंगू, काउंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैहरा, अकाल कॉलेज काउंसिल सदस्य गुरजंट सिंह दुग्गा, प्रिंसिपल डॉ. राजिंदर सिंह बाजवा, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. सुखदीप कौर, डॉ. गीता ठाकुर, डॉ. गुरप्रीत कौर ग्रेवाल, डॉ. अमनदीप कौर बाठ, विजय पलाहा, जसबीर सिंह, प्रो. जसपाल सिंह, डॉ. पदमप्रीत कौर, सियासत सिंह गिल, गुमधूर सिंह, हरजीत सिंह सजूमा, बलदेव सिंह भमा बध्दी, मनजीत सिंह, कोच लाभ सिंह संगरूर, दरबारा सिंह चट्ठा, जोगा सिंह, जीत हरजीत सिंह, कुलवंत कसक सहित अन्य नामवर हस्तियाँ विशेष रूप से उपस्थित थीं।
Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X