Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

राष्ट्रीय

कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी

Updated on Saturday, September 05, 2026 18:24 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) मामले को लेकर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जहां तक सहारनपुर की घटना का सवाल है, एजेंसियां और सरकार के जो भी विभाग शामिल हैं, वे कानून के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं। इसलिए इसे राजनीतिक नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है, न ही किसी इमारत को उसकी धार्मिक पहचान के नजरिए से देखने की जरूरत है। कोई भी ढांचा हो, उसे केवल इस नजरिए से देखना चाहिए कि वह कानूनी है या गैरकानूनी।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वो बहुत हैरान करने वाले हैं और कांग्रेस नीत इंडिया ब्लॉक की छात्र हितों को लेकर असली हकीकत को बयां करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जांच में यह सामने आया है कि असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम को तोड़कर प्रश्न पत्रों को निकाला गया और उसके अंदर बदलाव किया गया। अर्थात झारखंड में जो कुछ हुआ, ये पेपर लीक नहीं, बल्कि ये पेपर लूट है। उन्होंने सवाल किया कि ये लूट की छूट कौन दे रहा है, इसका जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए।"

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि झारखंड में जो कुछ भी सामने आया है, उसने कांग्रेस की हकीकत को उजागर कर दिया है और दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में परीक्षा के मुद्दे पर जो राजनीतिक दल शोर मचा रहे थे, झारखंड के मामले पर वो चुप हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "बचपन में हम गांधी जी के तीन बंदरों की बात सुनते थे, अब लगता है वे राहुल गांधी के तीन बंदर बन गए हैं। जो कुछ देखना नहीं चाहते, आंख बंद करके बैठे हैं, जो कुछ सुनना नहीं चाहते, कान बंद करके बैठे हैं और जो कुछ बोलना नहीं चाहते, मुंह पर हाथ रखकर बैठे हैं।"

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी झारखंड प्रदेश और सारे अभ्यर्थियों के दिल में चीख की तरह सुनाई पड़ रही है। उन्होंने छात्रों से कहा कि कांग्रेस की इस चुप्पी को समझना जरूरी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि उनकी यह चुप्पी बहुत तेज आवाज में सुनाई दे रही है और यह पूरे देश के अभ्यर्थियों के दिल में गूंज रही है।

सांसद सुधांशु त्रिवेदी कांग्रेस शासित राज्यों में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की चार राज्यों में सरकार है, लेकिन वहां महिला मंत्रियों की संख्या बेहद कम है।

उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में महिला मंत्री शून्य, कर्नाटक में महिला मंत्री शून्य, केरल में महिला मंत्री दो और तेलंगाना में महिला मंत्री दो थीं, जिनमें से एक को हटा दिया गया है। यानी चार सरकारें और महिला मंत्री सिर्फ तीन। ये बहुत नाइंसाफी है।"

उन्होंने कहा कि इस नाइंसाफी पर राहुल गांधी चुप हैं, मल्लिकार्जुन खड़गे भी चुप हैं। यह दर्शाता है कि वे मन, वचन और कर्म तीनों से महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देने के विरोधी हैं। इसलिए ये जो कहते हैं, वो करते नहीं हैं।

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि खड़गे ने महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि इसे बिना परिसीमन के तुरंत लागू किया जाए, जबकि बिल में साफ लिखा है कि इसे परिसीमन के साथ लागू किया जाएगा।

भाजपा सांसद ने कहा, "मैं खड़गे से कहना चाहता हूं कि आप राहुल गांधी के पिता से भी बड़े हैं। अगर राजीव गांधी आज जीवित होते तो 82 साल के होते, आप 84 साल के हैं। आप उनके प्रभाव में ऐसा क्यों कर रहे हैं? बल्कि आपको उन्हें समझाना चाहिए, हकीकत दिखानी चाहिए लेकिन आजकल किसी नौजवान को, खासकर दाढ़ी में सफेदी वाले उम्रदराज नौजवान को समझाना काफी मुश्किल काम है।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में इतिहास में सबसे ज्यादा महिला मंत्री हैं। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। महिलाओं के हित के मुद्दों पर पीएम मोदी विश्वसनीयता के प्रतीक हैं, जबकि राहुल गांधी विश्वसनीयता के संकट के प्रतीक हैं।"

उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, "राहुल गांधी तो चुप हैं ही, लेकिन जो प्रियंका गांधी कहती हैं कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं', 50 प्रतिशत टिकट दे सकती हूं, वो चार राज्यों में तीन महिला मंत्रियों पर मौन धारण करके बैठी हैं। इसलिए मैं देश की सभी महिलाओं से कहना चाहता हूं कि आप सभी को देखना चाहिए कि कांग्रेस का असली चेहरा क्या है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस 'पितृसत्ता को खत्म करो' का नारा लगाते हुए एक-एक करके महिला मंत्रियों को हटा रही है, जबकि पीएम मोदी की सरकार में आजादी के बाद सबसे ज्यादा महिला मंत्री हैं।

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

: “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

X