Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• दर्शकों का दिल जीत रही है राजस्थानी फ़िल्म ‘धूड़’, देशभर में मिल रहा प्यार • पॉवरग्रिड पश्चिमी क्षेत्र-I ने जीता अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 का खिताब • पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

दुनिया

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना

Updated on Wednesday, September 02, 2026 13:47 PM IST

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी हमले शुरू कर द‍िए हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया क‍ि क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों पर जवाबी कार्रवाई की गई है।

आईआरजीसी ने दावा किया
मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) अपने आधिकारिक समाचार माध्यम ‘सेपाह न्यूज’ पर जारी बयान में आईआरजीसी ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ उसका जवाब शुरू हो गया है। आईआरजीसी ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने एक अमेरिकी एमक्‍यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। आईआरजीसी ने कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन में कैंप टिटिन और बहरीन में शेख ईसा एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। संगठन का दावा है कि इन हमलों में बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक मारे गए और कई महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाएं तथा लड़ाकू हेलीकॉप्टर नष्ट हुए।

अमेरिका के हालिया हमलों से होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद रहने की अवधि और बढ़ सकती है
आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका के हालिया हमलों से होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद रहने की अवधि और बढ़ सकती है। साथ ही, इससे ईरानी सशस्त्र बल विदेशी हस्तक्षेप का मुकाबला करने के लिए और अधिक दृढ़ हो जाएंगे।शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा क‍ि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय क्षेत्रों में कई नागरिक ठिकानों पर हमला किया। संगठन ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिका ने ‘हताशा’ में की और यह होर्मोजगान प्रांत में एक शादी समारोह पर हुए कथित अमेरिकी हमले के बाद की गई।

वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से आए 13 में से 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया
जॉर्डन की सशस्त्र सेना (जेएएफ) ने बाद में बताया कि मंगलवार शाम उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से आए 13 में से 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। जॉर्डन के अनुसार, बाकी तीन मिसाइलें आबादी वाले क्षेत्रों से दूर गिरीं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने होर्मोजगान प्रांत के राजनीतिक एवं सुरक्षा मामलों के उप-गवर्नर अहमद नफीसी के हवाले से कहा कि सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह को निशाना बनाए गए अमेरिकी हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। मृतकों में एक चार साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं। 50 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं।

दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं
मंगलवार शाम दक्षिणी ईरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसी दौरान अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर आईआरजीसी के ठिकानों पर हमले शुरू करने की घोषणा की। ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों की आवाजें सिरिक, बंदर अब्बास, केशम, जास्क, कोनारक, चाबहार, जीरोफ्त और असलूयेह सहित कई क्षेत्रों में सुनी गईं।

ईरानी सशस्त्र बल अमेरिका को ‘कड़ा और करारा जवाब’ देंगे
ईरान के प्रमुख सैन्य कमांड खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी ‘हवाई आक्रमण’ के जवाब में ईरानी सशस्त्र बल अमेरिका को ‘कड़ा और करारा जवाब’ देंगे। बयान में कहा गया कि ईरान अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X