Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

राष्ट्रीय

ओपी राजभर की नई परेशानी, विभाग के अधिकारी ही नहीं सुन रहे, सीएम योगी से लगाई गुहार

Updated on Wednesday, September 02, 2026 09:26 AM IST

यूपी की योगी सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री ओपी राजभर के सामने नई परेशानी आ गई है। उनके अपने ही विभाग के अधिकारियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। अधिकारी ओपी राजभर की ही नहीं सुन रहे हैं। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित सिंह की शिकायत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। राजभर और अधिकारियों के बीच इस नए मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं है। यह भी कहा जा रहा है कि उच्च स्तर पर हुए निर्णय को लागू न करने की विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली से खफा हैं। अब वह उन्हें हटाना चाहते हैं।

ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर खफा हैं। चुनाव नजदीक होने और अभी तक पहले ही चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम भी पूरा न होने से वह नाराज हैं। दूसरी ओर विभाग में यह चर्चा है कि मंत्री ने जिस एजेंसी को काम देने के निर्देश दिए थे, अधिकारियों ने उसे न देकर दूसरी एजेंसी को दे दी। इससे मंत्री का पारा चढ़ गया, हालांकि राजभर की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने किसी खास एजेंसी को कभी काम देने की सिफारिश नहीं की।

राजभर की नाराजगी भले ही डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा न होने को लेकर बताई जा रही हो लेकिन वह विभाग में अन्य कार्यों में बरती जा रही लापरवाही से भी खफा हैं। उनकी ओर से इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि जो उच्च स्तर पर तय किया जाता है, उसे भी लागू नहीं किया जाता। मल का निस्तारण परियोजना के काम में भी लापरवाही बरते जाने से भी वह अधिकारियों पर नाराज हैं।

उनकी ओर से इस बात पर आपत्ति उठाई गई कि एक तरफ पहले चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा होने की रिपोर्ट ऊपर भेजी गई है तो दूसरी ओर 16 जिलों के डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है। सही रिपोर्ट न दिए जाने के साथ ही संभल व उन्नाव की डिजिटल लाइब्रेरियों में घटिया सामग्री की आपूर्ति किए जाने के भी कागज दिए गए हैं ।

पंचायती राज की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की धनराशि भी मनमाने ढंग से अधिकारियों पर खर्च किए जाने का वह आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, वह डिजिटल लाइब्रेरी का काम किसी खास एजेंसी को दिए जाने के आरोप से आहत हैं। मौखिक रूप से प्रमुख सचिव व निदेशक को हटाने के लिए भी उन्होंने कहा है।

यूपी में यह पहला मामला नहीं है जब कोई मंत्री अपने अधिकारियों से इस तरह से खफा है। इससे पहले मंत्री आशीष पटेल, अनिल राजभर,दयाशंकर सिंह की भी अपने विभागीय मंत्रियों को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायतें आ चुकी हैं। मंत्री को बिना बताए बड़े पैमाने पर तबादले तक कर देने का मामला पिछले दिनों आया था।

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

: “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

X