Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

पटियाला के निजी स्कूल में छात्रों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका, 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Updated on Tuesday, September 01, 2026 21:05 PM IST

पटियाला : पंजाब के पटियाला शहर के एक नामी स्कूल के कुछ छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्रों में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल पांच बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कुछ अन्य बच्चों की तबीयत मामूली रूप से प्रभावित हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कुछ घंटों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे वास्तविक कारण क्या था।


पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बच्चे स्कूल से बाहर गए थे। आशंका है कि इस दौरान उन्होंने बाहर किसी स्थान पर भोजन किया हो। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बच्चों के बीमार होने का कारण बाहर खाया गया खाना ही था। स्वास्थ्य विभाग सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि बच्चों ने स्कूल से बाहर किसी विशेष स्थान पर खाना खाया था, तो उस स्थान की भी जांच की जाएगी। वहां उपलब्ध भोजन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, वातावरण और भोजन तैयार करने की व्यवस्था की जांच होगी।


डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांचों बच्चों की हालत स्थिर है और सभी बच्चे ठीक हैं। इन बच्चों का इलाज मणिपाल ग्रुप के अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भी बच्चों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं। अभिभावकों को सरकारी अस्पताल में उपचार की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, बच्चे का इलाज निजी या सरकारी अस्पताल में करवाना अभिभावकों की इच्छा पर निर्भर है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में जहां भी बच्चों के लिए खाना तैयार किया जाता है, वहां स्वच्छता के मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए। खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ बर्तनों और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों से भी खाना खाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धोने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बचपन से विकसित की गई स्वच्छता की आदतें जीवनभर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहती हैं। जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X