Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

पंजाब के जी.एस.टी. संग्रह में 11.84% की बढ़ोतरी, प्रमुख राज्यों में एस.जी.एस.टी. नकद राजस्व में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

Updated on Tuesday, September 01, 2026 20:47 PM IST

चंडीगढ़ : कारोबार को सुगम बनाने और कानून को सख्ती से लागू करने के बीच शानदार संतुलन बनाते हुए, पंजाब ने इस अगस्त माह में मजबूत आर्थिक स्वास्थ्य की तस्वीर पेश की। राज्य ने न केवल शुद्ध जी.एस.टी. राजस्व में साल-दर-साल 11.84% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की, बल्कि स्टेट जी.एस.टी. नकद वसूली में 18.77% की शानदार बढ़ोतरी के साथ भारत के प्रमुख राज्यों का नेतृत्व भी किया।

आज यहां जारी प्रेस बयान में इन उपलब्धियों को साझा करते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "राज्य की वित्तीय वसूली में लगातार बड़ी वृद्धि हो रही है। राज्य ने अगस्त 2026 में 2,406.33 करोड़ रुपये का शुद्ध जी.एस.टी. राजस्व दर्ज किया है, जो अगस्त 2025 में एकत्र किए गए 2,151.63 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। 254.70 करोड़ रुपये की यह वृद्धि 11.84% की ठोस वृद्धि दर को दर्शाती है।"

एस.जी.एस.टी. नकद वसूली के योगदान को उजागर करते हुए उन्होंने कहा, "एस.जी.एस.टी. की नकद वसूली 750.37 करोड़ रुपये से बढ़कर 891.24 करोड़ रुपये हो गई है। 140.87 करोड़ रुपये का यह उछाल 18.77% की वृद्धि दर को दर्शाती है, जो इस महीने के लिए देश के किसी भी प्रमुख राज्य द्वारा दर्ज की गई सर्वोच्च एस.जी.एस.टी. नकद बढ़ोतरी है।"

अप्रैल से अगस्त 2026 की अवधि के बारे में बात करते हुए मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "पंजाब का कुल जी.एस.टी. राजस्व 12,861.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि 2025 की इसी अवधि के दौरान यह 10,971.62 करोड़ रुपये था। यह 1,889.80 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी को दर्शाता है, जो 17% की स्थिर विकास दर है। साझा वसूली में 15.74% की वृद्धि हुई है, जो अगस्त 2025 के 619.18 करोड़ रुपये से बढ़कर अगस्त 2026 में 716.66 करोड़ रुपये हो गई है।"

ईमानदार करदाताओं की भूमिका पर जोर देते हुए और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ चेतावनी देते हुए, उन्होंने कहा, "कर चोरी को शुरू में ही रोकने के लिए, विभाग द्वारा अपनी प्रवर्तन कार्रवाइयों में काफी तेजी लाई गयी है।"

प्रवर्तन कार्रवाइयों का विवरण देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "20 अगस्त, 2026 को, जी.एस.टी. चोरी के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मंडी गोबिंदगढ़ में तीन मामले दर्ज किए गए। सामने आए अपराधियों में मोतिया खान, गोबिंदगढ़ स्थित मेसर्स एन.के. ट्रेडर्ज़ के मालिक नरेंद्र सिंह (एफ आई आर नंबर 277); गोबिंदगढ़ स्थित मेसर्स के.एच. ट्रेडर्ज़ के मालिक और मूल रूप से पत्तरेवाला (फाजिल्का) के निवासी किंगराज (एफ आई आर नंबर 278); और पिंजौर (पंचकूला) के रहने वाले और गोबिंदगढ़ स्थित मेसर्स हनीश एंटरप्राइजिज़ के मालिक हनीश (एफ आई आर नंबर 279) शामिल हैं।"

स्टेट जी.एस.टी. मोबाइल विंग के एक अलग ऑपरेशन का वर्णन करते हुए, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया, "एक अलग और महत्वपूर्ण ऑपरेशन में, स्टेट जी.एस.टी. मोबाइल विंग ने मेसर्स ए-वन इंटरनेशनल के रूप में पहचानी गई एक फर्म से जुड़े संदिग्ध जाली-रिफंड नेटवर्क का सुराग लगाकर उसका भंडाफोड़ किया। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ते हुए, इस निर्णायक कार्रवाई से 1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई और बैंक खाते में लगभग 18 लाख रुपये की राशि फ्रीज की गई। इसके अलावा, सत्यापन होने तक 5 करोड़ रुपये की बड़ी रिफंड अर्जियों को रोक दिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह जांच फर्जी खरीददारी, इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाने, और सरकारी खजाने से रिफंड हड़पने आदि प्रयासों से संबंधित है। इस रैकेट की तह तक जाने, सभी संबंधित संस्थाओं की पहचान करने और बकाया राशि की एक-एक पाई वसूलने के लिए आगे की जांच जारी है।"

राज्य की दोहरी पहुंच का सारांश देते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने इरादे को पूरी तरह से स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, "पंजाब का मजबूत राजस्व प्रदर्शन ईमानदार करदाताओं के बढ़ते विश्वास, निरंतर आर्थिक गतिविधि और प्रौद्योगिकी-संचालित कर प्रशासन को दर्शाता है। इसके साथ ही, जाली बिलिंग, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट, या धोखाधड़ी रिफंड चेन का उपयोग करने वालों के लिए हमारा संदेश स्पष्ट है कि ऐसे हर नेटवर्क का पता लगाया जाएगा, सार्वजनिक राजस्व की रक्षा की जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अतिरिक्त राजस्व सार्वजनिक सेवाओं और विकास कार्यों के लिए राज्य की क्षमता को मजबूत करेगा।"

इस सफलता का उचित श्रेय देते हुए, वित्त मंत्री ने नियमों का पालन करने वाले करदाताओं और आबकारी एवं कर विभाग के समर्पित अधिकारियों की शानदार वसूली के लिए सराहना की। उन्होंने राज्य के लोगों को विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार अपनी कहनी और करनी को पूरा करते हुए, करदाताओं की सुविधा के साथ-साथ डेटा-आधारित जांच, मैदान में सख्त प्रवर्तन, और संगठित कर धोखाधड़ी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X