Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियों का लिया जायजा

Updated on Tuesday, September 01, 2026 20:43 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू होने जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के चौथे सीजन के लिए आज अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य के इस सबसे बड़े खेल आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष लगभग 10 लाख खिलाड़ियों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है, जबकि 38 खेलों के मुकाबले और चार पैरा-खेल पूरे पंजाब की खेल प्रतिभा को तराशने और निखारने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे।

इस बैठक की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “आज ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के आगामी सीजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और प्रबंधों का जायजा लिया। हमारी सरकार पंजाब की जवानी को खेलों से जोड़ने और राज्य को फिर से खेलों में नंबर एक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले विजेता खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं पंजाब के सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। क्यू.आर. कोड स्कैन करें और आज ही अपना पंजीकरण करवाएं। आइए, मिलकर पंजाब को खेलों में फिर से अग्रणी राज्य बनाएं।”

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात है कि इस वर्ष इन खेलों में लगभग 10 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर से छिपी हुई खेल प्रतिभा की पहचान करने, उसे प्रोत्साहित करने, तराशने और निखारने का सबसे बेहतरीन मंच है।”
इन खेलों की विशेषता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ विभिन्न पीढ़ियों के लोगों को एकजुट करती हैं। उन्होंने बताया कि “पिछले सीजनों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों-दादा, पुत्र और पोते ने इन खेलों में हिस्सा लिया था।”

उन्होंने बताया कि इस सीजन में 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु तक के 9 आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 38 खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जबकि चार पैरा-खेल—एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल—को भी शामिल किया गया है।

इन खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और पूरी तरह नि:शुल्क बनाया गया है। उन्होंने कहा, “खेल विभाग ने पहली बार क्यू.आर. कोड आधारित पंजीकरण की सुविधा शुरू की है, जिससे खिलाड़ी किसी भी समय और कहीं से भी पंजीकरण कर सकते हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि खिलाड़ी ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के लिए पहली बार शुरू की गई क्यू.आर. कोड आधारित सुविधा के माध्यम से या sports.punjab.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब स्पोर्ट्स पोर्टल के माध्यम से यह सभी के लिए महज 15 सेकंड की बेहद सरल प्रक्रिया है। मैं खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि वे अपना विवरण दर्ज करें और प्रतियोगिता के लिए तैयार हो जाएं।”
खेलों के लिए पंजीकरण फिलहाल जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की भागीदारी को आसान बनाने और अधिक से अधिक युवाओं तथा खेल प्रेमियों को इस टूर्नामेंट से जोड़ने के लिए यह तेज और सरल प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इन खेलों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।” उन्होंने आगे बताया कि ये प्रतियोगिताएं ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार लड़कों और लड़कियों, दोनों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को ‘प्रदर्शनी खेल’ के रूप में शामिल किया गया है, जो उभरते खिलाड़ियों को भाग लेने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने अधिकारियों को इस खेल आयोजन को बिना किसी कठिनाई के सुचारू रूप से करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेल महाकुंभ के शानदार आयोजन और इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के बेहतर अनुभव के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए।
इस बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, खेल सचिव वरुण रूजम, विशेष सचिव सूचना एवं लोक संपर्क पुनीत गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खेल पंजाब के सभी 153 ब्लॉकों में करवाए जाएंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सभी 23 जिलों में आयोजित होंगी। राज्य स्तरीय खेल राज्य के 16 जिलों में होंगे।
इन खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय पदक विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं, जिनमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 7,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5,000 रुपये दिए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

: कोई भी बच्चा खुद को अकेला न समझे; पंजाब सरकार ने आश्रित बच्चों की देखभाल के लिए सितंबर तक 254.44 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

: विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम के इंस्पेक्टर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

X