Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

राष्ट्रीय

बिश्केक एससीओ समिट में मोदी और शी जिनपिंग आमने-सामने, हाथ मिलाकर किया अभिवादन

Updated on Tuesday, September 01, 2026 17:21 PM IST

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और साथ चलते हुए बातचीत की। दोनों नेताओं ने पहले एससीओ के अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद दोनों साथ-साथ कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े और इस दौरान हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

ग्रुप फोटो के बाद साथ-साथ चले दोनों नेता
एससीओ शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग अन्य देशों के नेताओं के साथ समूह फोटो में शामिल हुए। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत होती दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ते समय दोनों कुछ देर तक साथ चले और बातचीत करते रहे।

अगस्त 2025 में हुई थी पिछली मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पिछली मुलाकात अगस्त 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। बिश्केक में दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब एससीओ के मंच पर सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग और विभिन्न साझा मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

10 सदस्य देशों वाला संगठन है एससीओ
शंघाई सहयोग संगठन में कुल 10 सदस्य देश शामिल हैं। इनमें बेलारूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। संगठन के दो पर्यवेक्षक देश अजरबैजान और आर्मेनिया हैं। इसके अलावा अजरबैजान, आर्मेनिया, मिस्र, कंबोडिया, कतर, कुवैत, लाओस, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब, तुर्किये, श्रीलंका और तुर्की एससीओ के संवाद साझेदार हैं।

कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठक कर चुके हैं मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिश्केक में कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर झापारोव, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान से मुलाकात की। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन में हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बिश्केक में वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल आयोजन के लिए अपनी सराहना व्यक्त की।

उज्बेकिस्तान से बिश्केक पहुंचे थे प्रधानमंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करने के बाद बिश्केक पहुंचे थे। वहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

एससीओ में भारत की सक्रिय भूमिका
उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत ‘सुरक्षा, संपर्क और अवसर’ पर आधारित अपने क्षेत्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही एससीओ के सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ से मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करने की बात कही थी।

मध्य एशिया के साथ संबंधों पर भारत का जोर
प्रधानमंत्री मोदी की एससीओ शिखर सम्मेलन में भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है। भारत एससीओ के मंच के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा और संपर्क को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रहा है।

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

: “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

X