Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

स्वास्थ्य

आंखों के नीचे काले घेरे हैं? घी में मिलाकर लगाएं बस ये 1 चीज

Updated on Sunday, August 30, 2026 14:00 PM IST

डार्क सर्कल्स की वजह से चेहरा अक्सर थका-थका सा लगता है। कम नींद, ज्यादा फोन चलाना, थकान और तनाव की वजह से आंखों के नीचे की स्किन डल दिख सकती है। ऐसे में लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं।


अगर आप भी डार्क सर्कल्स के लिए कोई आसान घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो घी में ये एक चीज मिलाकर लगा सकते हैं। इसे तैयार करना बहुत आसान है, सिर्फ दो चीजों की जरूरत होती है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाना है, कितना लगाना है और क्या फायदे हो सकते हैं। हालांकि, यह बात भी ध्यान में रखें कि डार्क सर्कल्स की वजह हर किसी में अलग हो सकती है।

घी में मिलाएं ये 1 चीज
इसके लिए आपको देसी घी और हल्दी चाहिए। एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा घी लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक हल्का सा पेस्ट बना लें। हल्दी बहुत ज्यादा ना डालें, क्योंकि इससे आंखों के नीचे की स्किन पीली दिख सकती है।


घी और हल्दी क्यों?
घी में मौजूद चिकनाई स्किन को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करती है। खासकर अगर आंखों के नीचे की त्वचा रूखी या खिंची हुई महसूस होती है, तो थोड़ी मात्रा में घी इसे नमी देने में मदद कर सकता है।
वहीं, हल्दी में मौजूद तत्व त्वचा को शांत रखने में मदद करते हैं। दोनों को मिलाकर बनाया गया मास्क अंडर-आई एरिया को थोड़ा फ्रेश और नर्म लुक दे सकता है।

ऐसे लगाएं
सबसे पहले चेहरा साफ कर लें। अब उंगली की मदद से इस मिश्रण को आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं। ध्यान रखें कि इसे लगाते समय स्किन को रगड़ना नहीं है। मिश्रण आंखों के अंदर ना जाए और आंखों के बहुत पास भी इसे ना लगाएं।
इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

यह कैसे असरदार है?
घी आंखों के नीचे की ड्राई स्किन को नमी देने में मदद करता है। वहीं, हल्दी स्किन ब्राइटनेस के लिए और तमाम प्रॉब्लम्स से राहत दिलाने में मदद करती है।


डार्क सर्कल्स के लिए ये भी जरूरी
डार्क सर्कल्स सिर्फ किसी घरेलू उपाय से कम नहीं होते। इसके लिए अच्छी नींद लेना, पर्याप्त पानी पीना और फोन या लैपटॉप से बीच-बीच में ब्रेक लेना भी जरूरी है।
आंखों के आसपास की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर जलन, लालिमा, खुजली या किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो इसे तुरंत धो दें।
अगर डार्क सर्कल्स लंबे समय से हैं या लगातार बढ़ रहे हैं, तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

Have something to say? Post your comment
स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

: सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

: हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

: क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

: मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

: घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

: दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

: मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

X