Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

स्वास्थ्य

नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत

Updated on Saturday, August 29, 2026 15:41 PM IST

नाखूनों को हम अक्सर हाथों की खूबसूरती और साफ-सफाई का हिस्सा मानते हैं। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक नाखून सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं होते, बल्कि उनमें होने वाले कुछ बदलाव शरीर की अंदरूनी हालत के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं। नाखून धीरे-धीरे बढ़ते हैं, इसलिए शरीर में लंबे समय तक चलने वाली कुछ परेशानियों का असर उनकी रंगत, मोटाई और बनावट में दिखाई दे सकता है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि नाखून में बदलाव दिखते ही कोई बड़ी बीमारी मान ली जाए। कई बार इसके पीछे चोट, संक्रमण या रोजमर्रा के सामान्य कारण भी हो सकते हैं।

नाखूनों के पीले पड़ने की वजह कई बार फंगल इंफेक्शन होती है। ऐसे मामलों में नाखून सिर्फ पीले नहीं होते, बल्कि मोटे और कमजोर भी हो सकते हैं। कुछ लोगों में नाखून टूटने लगते हैं या उनकी सामान्य चमक खत्म हो जाती है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से जांच कराना बेहतर होता है।

वहीं, अगर नाखून बहुत ज्यादा सफेद या फीके दिखाई दे रहे हैं, तो इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ स्थितियों में यह खून की कमी यानी एनीमिया से जुड़ा हो सकता है। इसलिए अगर नाखूनों में बदलाव के साथ लगातार थकान या कमजोरी भी महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना सही रहेगा।

नाखूनों का असामान्य रूप से सफेद दिखना भी कई स्वास्थ्य स्थितियों में देखा गया है। मेडिकल रिसर्च में नाखूनों के सफेद होने को कुछ मामलों में लिवर की बीमारी और दूसरी अंदरूनी समस्याओं से जोड़ा गया है। लेकिन नाखून का रंग अकेले किसी बीमारी की पहचान नहीं होता।

नाखूनों की मोटाई और उनकी मजबूती में बदलाव का संकेत होता है। अगर नाखून लगातार मोटे, सूखे या आसानी से टूटने लगे हैं, तो इसके पीछे संक्रमण के अलावा कुछ दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं में भी नाखूनों की ग्रोथ और उनकी बनावट में बदलाव देखा गया है। इसलिए अगर नाखून लंबे समय से सामान्य नहीं दिख रहे और इसके साथ वजन में बदलाव, थकान या शरीर में दूसरी परेशानी भी महसूस हो रही है, तो जांच कराना बेहतर है।

नाखून पर बनी गहरी आड़ी लकीरों को मेडिकल भाषा में 'ब्यूज लाइंस' कहा जाता है। ये लकीरें तब दिखाई दे सकती हैं जब कुछ समय के लिए नाखून की बढ़ने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाए। ऐसा तेज बुखार, गंभीर बीमारी, चोट या शरीर पर पड़े किसी बड़े तनाव के बाद हो सकता है। कुछ इलाज, जिसमें कीमोथेरेपी भी शामिल है, उसके बाद भी ऐसी लकीरें दिखाई दे सकती हैं। चूंकि नाखून धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए कई बार बीमारी या तनाव खत्म होने के काफी समय बाद भी उसका निशान नाखून पर नजर आता है।

सबसे ज्यादा ध्यान नाखून के नीचे बनने वाली नई काली या भूरी लकीर पर देना चाहिए। ऐसी लाइन चोट, त्वचा के रंग में बदलाव या दूसरे सामान्य कारणों से भी हो सकती है, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में यह नाखून के नीचे होने वाले मेलानोमा का संकेत हो सकती है। मेलानोमा एक गंभीर तरह का त्वचा कैंसर है। अगर ऐसी लाइन अचानक दिखाई दे, समय के साथ चौड़ी या गहरी हो रही हो, उसका रंग बदल रहा हो या आसपास की त्वचा पर भी बदलाव नजर आए, तो त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाना जरूरी है।

 

Have something to say? Post your comment
स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

: सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

: हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

: क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

: मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

: घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

: दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

: मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

X