Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

उतार प्रदेश

सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी

Updated on Saturday, August 29, 2026 15:32 PM IST

देवरिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकार, राज्य और नौकरशाही वही थी, लेकिन तब न सुरक्षा थी, न विकास, न सम्मान और न रोजगार। गरीबों को आवास और बिजली तक उपलब्ध नहीं थी, जबकि स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही देवरिया है, जहां कांग्रेस की सरकार में विरोध के बावजूद कांग्रेस विधायक रहते हुए पूज्य राघव बाबा ने रामजन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस राम मंदिर की राह में बाधा बनेगी तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राघव बाबा ने कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध किया था। आज यही देवरिया विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले भी राज्य में सरकार थी, राज्य भी वही है, नौकरशाही भी वही है, लेकिन तब न सुरक्षा थी, न विकास था, न सम्मान था, न रोजगार था, गरीब को आवास नहीं था, न ही बिजली थी, न सड़क थी। स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की जर्जर हालत उस समय की सरकारों की जर्जरता का ही प्रमाण प्रस्तुत करती थी।


मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस की समस्या को लेकर भी सपा और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और बस्ती में पहले भय और दहशत का माहौल रहता था। हर मां-बाप अपने मासूम बच्चे को लेकर चिंतित रहता था। उन्होंने कहा कि यह बीमारी नहीं थी, यह बीमार मानसिकता थी उस समय की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों की। यह बीमार मानसिकता थी जो यहां के मासूमों को निगल रही थी और इनके कानों में जूं नहीं रेंगता था। ये मौन बने रहते थे, इनकी संवेदना मर चुकी थी।


योगी ने कहा कि इसका दुष्परिणाम यहां के मासूमों को भुगतना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि 40 वर्षों में 50 हजार से अधिक मासूमों की मौत हुई, लेकिन एक भी बार समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री, कांग्रेस का मुख्यमंत्री या कांग्रेस का प्रधानमंत्री यहां पीड़ितों का हाल जानने नहीं आया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को लेकर भी समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने अपने विचारधारा के मुखिया जय प्रकाश नारायण को भी नहीं छोड़ा।


उन्होंने कहा कि जेपीएनआईसी की प्रारंभिक लागत करीब 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा सरकार में इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए और इसके बावजूद परियोजना अधूरी रह गई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसे पूरा करने में अब भी 150 से 200 करोड़ रुपये खर्च होने की आवश्यकता है। योगी ने आरोप लगाया कि सपा की मंशा सरकारी खजाने से 900 से 1000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद जेपीएनआईसी को एक निजी कंपनी के हवाले करने की थी।
उन्होंने दावा किया कि इस कंपनी से सपा के नेताओं का संबंध था और कमाई उनके घर जाने की योजना थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव का भी नाम लिया। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर पैसा खर्च किया जाता था। उन्होंने कहा, "सपा का मतलब लूट-खसोट, सपा का मतलब डकैतों का गिरोह!" उन्होंने सपा सरकार में बेटियों के साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।


मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू किए जाने के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब सरकार मुफ्त बस यात्रा का शुभारंभ कर रही थी, तब समाजवादी पार्टी के "बबुआ" की नींद टूटी और उन्होंने जल्दबाजी में प्रेस वार्ता बुला ली। योगी ने कहा कि भूल गए कि क्या बोलना, क्या है, कहने लगे कि 4 लाख लेंगे, 40 हजार लेंगे इन लोगों से। हमने कहा लेना नहीं, देना है इनको।


उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह दोपहर 12 बजे सोकर उठेंगे तो उनका दिमाग कैसे काम करेगा। उन्होंने कहा कि उनके अंदर केवल झुंझलाहट बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "एक बार हमने सुना कि एक पत्रकार के गले पर तलवार रख दी थी।" मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा, विकास और सुशासन का माहौल है और सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X