Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

राष्ट्रीय

रक्षाबंधन हमारी प्राचीन उपासना और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा: राष्ट्रपति मुर्मु

Updated on Friday, August 28, 2026 12:21 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। रक्षाबंधन की पावन परंपरा प्राचीन काल से ही हमारी उपासना और संस्कृति का अभिन्न अंग रही है। श्रद्धापूर्वक हाथ पर बांधे जाने वाले धागे को रक्षा के लिए पवित्र सूत्र-बंधन, अर्थात् रक्षाबंधन माना गया है। अनेक श्लोकों और मंत्रों में ‘रक्षे, मा चल, मा चल’ शब्दों के माध्यम से यह प्रार्थना की जाती है कि ‘हे रक्षा रूपी बंधन, तुम सदैव अचल रहो।’”

राष्ट्रपति ने आगे कहा, “समय के साथ, रक्षा बंधन, बहन की रक्षा के लिए भाई के हाथ पर राखी बांधने के भावपूर्ण सामाजिक पर्व के रूप में लोकप्रिय हुआ। यह पर्व भाई-बहनों, मित्रों तथा परिवार और समाज के विभित्र सदस्यों के बीच आत्मीयता, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति उत्तरदायित्व के भाव को सुदृढ़ करता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जीवन के हर रिश्ते की नींव विश्वास, संवेदनशीलता और परस्पर सहयोग पर आधारित होती है। आइए, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, हम समाज और देश की रक्षा के लिए संकल्प लें। साथ ही, इसी भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ते रहें।”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह खुशी का मौका प्यार, स्नेह और आपसी जुड़ाव के बंधन को मजबूत करे और हमें दया, सद्भाव और आपसी सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे। सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक्स पोस्ट में कहा, “रक्षाबंधन के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प का यह पर्व हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक बंधनों को और सुदृढ़ करता है। यह पावन अवसर सभी के जीवन में प्रेम, खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।”

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक्स पर पोस्ट किया, “भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र बंधन जीवन में प्रेम, खुशियों और आपसी विश्वास को सदैव बनाए रखे।”

संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के पावन प्रतीक रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और समर्पण को अधिक मजबूत करे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए।”

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

: “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

X