Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने सुभाषितम् साझा कर दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

Updated on Friday, August 28, 2026 12:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स हैंडल पर इस संबंध में दो पोस्ट साझा हुए हैं। एक रक्षाबंधन से संबंधित श्लोक सुभाषितम् के रूप में है और दूसरा विश्व संस्कृति दिवस से संबंधित श्लोक। उन्होंने लिखा, ”रक्षाबंधन का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।”

रक्षाबंधन से संबंधित सुभाषित

रक्षाबंधन से संबंधित सुभाषितम् है, ”एष प्रभावो रक्षायाः कथितस्ते युधिष्ठिर। जयदः सुखदश्चैव पुत्रारोग्यधनप्रदः॥” यह भविष्यपुराण के उत्तर पर्व (अध्याय 137, श्लोक 7) से लिया गया है। इसमें श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को रक्षासूत्र (रक्षाबंधन) के महत्व और प्रभाव के बारे में बता रहे हैं। वह कहते हैं, “हे युधिष्ठिर, मैंने तुम्हें रक्षा (रक्षासूत्र) का प्रभाव बता दिया है। यह रक्षासूत्र विजय (जय) देने वाला, सुख देने वाला तथा संतान (पुत्र), उत्तम स्वास्थ्य (आरोग्य) और धन प्रदान करने वाला है।

https://x.com/narendramodi/status/2093158996287033401?s=20

पीएम मोदी ने विश्व संस्कृति दिवस पर लिखा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृति दिवस पर लिखा, ”विश्वसंस्कृतदिवसस्य शुभाशयाः। अद्य, श्रावणपूर्णिमादिने, वयं संस्कृतस्य चिरन्तन-समृद्धेः उत्सवम् आचरामः। एषा भाषा भारतस्य ज्ञानस्य, चिन्तनस्य, सर्जनशीलतायाः च निरन्तर-संवाहिका आसीत्। तस्याः सकारात्मकः प्रभावः बहुषु क्षेत्रेषु अद्यापि द्रष्टुं शक्यते। एतस्मिन् विशिष्टे दिने, भारते विश्वे च ये संस्कृतं पठन्ति, पाठयन्ति तथा च एतस्यां निहितं कालातीतं निधिं अग्रिमसन्तत्यै प्रापयितुं प्रयत्नशीलाः सन्ति तान् सर्वान् वयं प्रशंसामः।”

https://x.com/narendramodi/status/2093164163225047531?s=20

अर्थ

इसका अर्थ है, ”विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं। आज, श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर, हम संस्कृत की शाश्वत समृद्धि का उत्सव मना रहे हैं। यह भाषा भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की निरंतर वाहक रही है। इसका सकारात्मक प्रभाव आज भी कई क्षेत्रों में देखा जा सकता है। इस विशेष दिन पर, हम भारत और दुनिया भर के उन सभी लोगों की सराहना करते हैं जो संस्कृत पढ़ते और पढ़ाते हैं, तथा इसमें निहित कालजयी ज्ञान-भंडार को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।” (इनपुट-एजेंसी)

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

: “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

X