Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

राष्ट्रीय

तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी

Updated on Tuesday, August 25, 2026 13:15 PM IST

देश की आतंकवाद विरोधी सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की परिचालन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ट्रेनिंग अकादमी, मानेसर ने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की महिला कर्मियों के लिए पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू किया है।

12 सप्ताह की अवधि वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मियों को शारीरिक रूप से सशक्त, तकनीकी रूप से दक्ष और आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए पूरी तरह तैयार कमांडो के रूप में विकसित करना है।

कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन और निशानेबाजी, सामरिक हस्तक्षेप (टैक्टिकल इंटरवेंशन), बंधक बचाव (होस्टेज रेस्क्यू) और आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़े अन्य विशेष विषयों में गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एनएसजी के अनुसार, यह पहल केवल व्यक्तिगत प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। विभिन्न सुरक्षा बलों की महिला कर्मियों को एनएसजी की विशेष आतंकवाद रोधी विशेषज्ञता से जोड़कर देशभर में प्रशिक्षित ऑपरेशनल क्षमता का व्यापक नेटवर्क तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सुरक्षा बलों के बीच समान पेशेवर मानक विकसित होंगे और आपसी समन्वय तथा परिचालन क्षमता में भी वृद्धि होगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिला कर्मी अपने-अपने बलों में वापस जाकर उन्नत कौशल और परिचालन अनुभव का उपयोग करेंगी। इससे संस्थागत तैयारी मजबूत होगी और देशभर में आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का विस्तार होगा।

एनएसजी के अनुसार, पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स केवल सुरक्षा सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें विशेष और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल महिलाओं को आंतरिक सुरक्षा की बदलती चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार करेगी।

इसलिए, पहला एमसीसीसी सुरक्षा कार्यों में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी ही नहीं, बल्कि ऑपरेशनल क्षमता के जरिए उनके सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। यह महिलाओं को मुश्किल और खास भूमिकाएं निभाने और आंतरिक सुरक्षा की बदलती चुनौतियों का असरदार ढंग से सामना करने के लिए तैयार करता है।

 

Have something to say? Post your comment
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

: भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

: “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

: बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

: छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

: पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

: पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

: गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

X