Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

उतार प्रदेश

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

Updated on Wednesday, August 19, 2026 10:28 AM IST

प्रयागराज में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी की ऐसी पोल खोल दी है। हर कदम पर बदहाली दिखाई दे रही है। जहां पिछले कई सालों से जलभराव नहीं हुआ था वहां इस बार सड़कें लबालब हो गई हैं सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर ऐसी स्थिति बनीं क्यों? बारिश से पिछले साल भी होती थी, जलभराव भी होता था लेकिन कुछ घंटे में पानी निकल जाता था लेकिन इस साल ऐसा क्या है कि 48 घंटे बाद भी सड़कें जलमग्न हैं। जार्जटाउन जैसे पॉश इलाके की सड़कें नदी सरीखी दिख रही हैं।


नगर निगम के पास सफाई कर्मियों की लंबी फौज है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये अपना काम संभालती है, लेकिन आपात स्थिति में एक्सट्रा स्टाफ का प्रबंध नहीं था। यही कारण रहा कि आमतौर जो इलाके सूखे रहते थे वो भी जलभराव की जद में आते गए और टीम वहां पहुंच ही नहीं सकी। जबकि इस स्थिति को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में क्विक रिस्पांस टीम होनी चाहिए थी, जो कम समय में काम करती और जलभराव से शहर को मुक्ति मिल जाती।


बारिश से गली-मोहल्ले पानी से लबालब
बारिश से बेहाल प्रयागराज में दूसरे दिन हालात और दयनीय हो गई। कई इलाकों से पहले दिन का पानी निकल भी नहीं पाया था कि सोमवार रात हुई तेज बारिश ने मुसीबत को और विकराल कर दिया। देखते ही देखते सड़कें और गलियां फिर पानी में डूब गईं और कई घरों में दोबारा पानी घुस गया। शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हुआ, लेकिन करेली के गौसनगर, जेके आशियाना, गड्ढा कॉलोनी, करेलाबाग, मुंडेरा, मीरापट्टी, हरवारा, जाफरी कॉलोनी, रामबाग, टैगोरटाउन, एलआईसी कॉलोनी, अल्लापुर के पूरा पड़ाइन, मटियारा रोड, बाघंबरी, जॉर्जटाउन, सीवाई चिंतामणि रोड, लिडिल, बहादुरगंज, रामबाग, बाई का बाग, मुट्ठीगंज, लूकरगंज, काटजू रोड, राजरूपपुर, झलवा, साकेतनगर, झलवा समेत शहर के कई इलाकों में रातभर अफरातफरी का माहौल रहा। इन मोहल्लों के हजारों घरों में रविवार की रात पानी घुसा और मंगलवार रात तक नहीं निकल पाया।


घरों में लगातार दो दिन पानी भरा होने से सैकड़ों परिवारों ने दूसरे दिन रात जागकर गुजारी। करेली क्षेत्र में तो छह फीट तक पानी भर गया था। सड़कों और घरों के गैराजों में खड़े वाहन पानी में डूबे रहे। सड़कें लगातार दूसरे दिन तालाब बनी रहीं और लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। सीएमपी चौराहा, संगम पेट्रोल टंकी मार्ग, लिडिल रोड सीवाई चिंतामणि रोड, भारती भवन लाइब्रेरी के अलावा बाई का बाग के बंगाली टोला में दूसरे दिन भी लोग घरों में कैद रहे।


गंगा पथ पर डूबी एसयूवी, बचाए गए सात पुरोहित
उधर, दारागंज में बक्शी बांध के पास मंगलवार सुबह गंगा पथ पर बाढ़ के पानी में एक एसयूवी अचानक डूबने लगी। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कार को डूबता देख आसपास मौजूद नाविक व स्थानीय लोग तत्काल मदद को दौड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके बाहर निकलते ही एसयूवी पूरी तरह गंगा के पानी में समा गई।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X