Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

हरियाणा

चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Tuesday, August 18, 2026 18:40 PM IST

जींद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज जींद में जींद, जुलाना, नरवाना, सफीदों तथा उचाना विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद किया गया। इस दौरान जींद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पहले ही महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च से परेशान है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस चीनी को लोग कुछ दिन पहले 48 रुपये किलो के आसपास खरीद रहे थे, वह अब 62 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह करीब 15 दिन पहले 60 रुपये किलो मिलने वाला गुड़ अब 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी और गुड़ के दाम बढ़ने का असर केवल चाय तक सीमित नहीं है। इसका सीधा प्रभाव मिठाई, चॉकलेट, खीर, दूध, जूस और दूसरे खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ता है। त्योहारी सीजन में इन वस्तुओं की मांग बढ़ती है, ऐसे में कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम परिवार का बजट बिगाड़ दिया है।


उन्होंने कहा कि बाजार में चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी भी चिंतित हैं। सरकार को इस मामले में केवल बयान देने के बजाय तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि कीमतों पर नियंत्रण रहे और त्योहारी सीजन में कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति पैदा न हो।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों और बाजार से मिल रही जानकारी के अनुसार इस वर्ष चीनी का उत्पादन पिछले अनुमान की तुलना में कम रहने तथा चीनी के निर्यात और एथेनॉल से जुड़े फैसलों को भी कीमतों में बढ़ोतरी के कारणों में बताया जा रहा है। सरकार द्वारा 1 अगस्त से स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बावजूद यदि बाजार में कीमतें कम नहीं हो रही हैं तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।


राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च ने आम परिवारों की मुश्किलें पहले ही बढ़ा रखी हैं, ऐसे समय में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है। सरकार को आंकड़ों और घोषणाओं से आगे बढ़कर बाजार में वास्तविक स्थिति को देखना चाहिए और आम आदमी को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि बादाम समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। करीब एक महीने पहले 900 रुपये किलो के आसपास मिलने वाला बादाम अब लगभग 1100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। महंगाई का यह असर सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।


बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक विनेश फोगाट, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली तथा रामभज और सतबीर दबलैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच जाकर उसके वास्तविक मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और आम जनता से जुड़े सवालों को कांग्रेस मजबूती से उठाती रहेगी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से 19 अगस्त को पंचकूला सेक्टर-6 में HKRN कर्मचारियों के धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक साथियों के साथ धरने में पहुंचकर HKRN कर्मचारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करें।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X