Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब में बदलाव का माहौल, जनता भाजपा को मौका देने के लिए तैयार: सतीश पूनिया

Updated on Tuesday, August 18, 2026 18:32 PM IST

भाजपा नेता सतीश पूनिया को एक दिन पहले 17 अगस्त को नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। मंगलवार को पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर सतीश पूनिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए पंजाब प्रभारी बनाए जाने पर सतीश पूनिया ने कहा कि हमारी पार्टी में जब ट्रेनिंग होती है तो सभी पक्षों (संगठन, राजनीतिक) में होती है। पार्टी एक बड़ी संस्था है, जिसमें सीखने को बहुत मिलता है। हमने हरियाणा में खूब सीखा और जमीन पर उतारा। वहां अच्छी टीम मिली और केंद्र का भी पूरा वरदहस्त था कि जो चीजें धरातल पर कर सकते थे, उसका बराबर मार्गदर्शन था। प्रधानमंत्री की सभा लोगों का एक अद्भुत आकर्षण होती है। इन सारे फैक्टर की वजह से टीम हरियाणा ने अच्छा काम किया।

उन्होंने कहा कि महामंत्री के तौर पर पार्टी की ओर से कल बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, जो सामान्य कार्यकर्ता के लिए बड़ी बात है। साथ ही आज पंजाब की जिम्मेदार दी गई है। भाजपा ने धारणाएं तोड़ी हैं। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वजूद को तोड़ा, महाराष्ट्र में वापसी की और बिहार में अच्छे से आए। अब भाजपा को लेकर पंजाब में भी वैचारिक तौर पर भी लोगों में जो रुझान है, उससे इनकार नहीं किया जा सकता। पंजाब में भाजपा के पक्ष में अंडर करंट है और आम आदमी पार्टी के खिलाफ एंटी-इनकंबेंसी साफ तौर पर दिख रही है।

सतीश पूनिया ने कहा कि हम लोग मिलकर कोशिश करेंगे कि पंजाब भी उस धारणा से अछूता न रहे, जिसको तोड़ने में भाजपा भरोसा करती है। आम आदमी के शासन से लोग त्रस्त हैं और कांग्रेस में विग्रह है। ऐसे में पंजाब की जनता सुख-शांति और पंजाब की तरक्की चाहती है। भाजपा जनता को भरोसा देने में पूरी तरह से सक्षम है कि हम एक अच्छा शासन देंगे।

उन्होंने कहा कि एक तो सत्ता से लड़ना अपने आप में चुनौती होती है, और दूसरा कांग्रेस वहां की पुरानी स्थापित पार्टी रही है, तो कांग्रेस के उस सिस्टम से लड़ना। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का कारण यह था कि लोग विकल्प की तलाश में थे। आज भाजपा विकल्प के तौर पर पंजाब की जनता के सामने है। मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब की जनता भाजपा को पूरा अवसर देगी। पुराना पंजाब लौटाने की हमारी कोशिश रहेगी। एक अच्छी रणनीति से हम लोग चुनाव लड़ेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि हम अपनी खूबियों से सत्ता में आएं।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सतीश पूनिया ने आगे कहा कि दिल्ली में उनकी ओर से जो वादे किए गए थे, उसको लेकर जनता के सामने वे बेनकाब हुए और पंजाब में तो और जल्दी बेनकाब हो गए। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को जो भरोसा दिलाया था, वह टूटा है। ऐसे में मेरा मानना है कि आम आदमी पार्टी की वापसी के लिए पंजाब की जनता तैयार नहीं होगी। जैसे 'आप' को विकल्प के तौर पर ढूंढा, वैसे ही भाजपा को भी पंजाब की जनता विकल्प के तौर पर देखती है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X