Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

सतीश पूनिया बने पंजाब BJP के नए प्रभारी, चुनाव से पहले पार्टी ने जताया भरोसा

Updated on Tuesday, August 18, 2026 18:29 PM IST

लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से नई टीम के ऐलान के साथ ही प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी गई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पूनिया को मिली यह जिम्मेदारी राजनीतिक तौर पर काफी अहम मानी जा रही है।

विजय रूपाणी के निधन के बाद खाली था पद
पंजाब बीजेपी के प्रभारी का पद गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के हवाई हादसे में निधन के बाद खाली हो गया था। अब पार्टी ने इस जिम्मेदारी के लिए सतीश पूनिया के नाम पर मुहर लगाई है। चुनावी तैयारियों के बीच उन्हें पंजाब की संगठनात्मक कमान सौंपना बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


पंजाब में पहले से सक्रिय रहे हैं पूनिया
सतीश पूनिया पंजाब बीजेपी की गतिविधियों से पहले से जुड़े रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लंबे समय से पंजाब में पार्टी के लिए सक्रिय हैं। उनके साथ पूनिया ने भी पंजाब संगठन से जुड़े कई अहम कामों में भूमिका निभाई है।
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव से लेकर नई प्रदेश टीम के गठन तक पूनिया की सक्रिय भागीदारी रही है। ऐसे में अब उन्हें आधिकारिक तौर पर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से संगठन में उनकी भूमिका और मजबूत हो गई है।


हरियाणा में भी निभाई अहम जिम्मेदारी
सतीश पूनिया को संगठन और चुनावी प्रबंधन का अनुभवी नेता माना जाता है। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उन्हें राज्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर काम किया।
हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद अब पंजाब की जिम्मेदारी भी पूनिया को दी गई है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने की चुनौती उनके सामने होगी।


चुनाव से पहले बढ़ी जिम्मेदारी
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सतीश पूनिया को प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है। अब उनके सामने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
राजस्थान की राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक सक्रिय भूमिका निभा चुके पूनिया के लिए पंजाब की नई जिम्मेदारी उनके राजनीतिक सफर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X