Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

हरियाणा

अंबाला में एक ही छत के नीचे आएंगे सभी बैंक: 98 शोरूम, ऑडिटोरियम और रूफ-टॉप फूड कोर्ट से सजेगा अटल मॉल

Updated on Tuesday, August 18, 2026 18:18 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर बिल्डिंग में दूसरे चरण के निर्माण हेतु 53 करोड़ रुपए की लागत से हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा टेंडर अलॉट कर दिया हैं और जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया यह बिल्डिंग पिछली तरफ बनेगी जिसमें 54 शोरूम बनेंगे।

श्री विज ने बताया कि दूसरे चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में बिल्डिंग 54 शोरूम के अलावा यहां पर कार्यक्रम, कांफ्रेंस एवं अन्य आयोजनों के लिए तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा, साथ ही रूफ टॉप फूट कोर्ट होंगे जहां लोग खान-पान का आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने बताया इससे पहले बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण का निर्माण पूरा हो चुका है जिसमें बने 44 शोरूमों की ई-ऑक्शन नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा जल्द शुरू की जाएगी। इन शोरूम के लिए 150 रुपए प्रति स्क्वेयर फुट रेट किराया तय किया गया है। बैंकों के लिए शोरूम रिजर्व रखे गए हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि व्यस्त बाजारों में स्थित बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए बैंक स्क्वेयर परियोजना अम्बाला छावनी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां बैंकों के शिफ्ट होने पर बाजारों में ट्रेफिक का दबाव तो कम होगा साथ ही एक ही स्थान पर सभी बैंक होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में आगे बने तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 101 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के निर्माण हेतु अब टेंडर अलॉट हो गया है जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। बैंक स्क्वेयर की दोनों बिल्डिंग में कुल 98 शोरूम होंगे।

दूसरे चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे

  • दूसरे चरण में बैंक स्क्वेयर में बनने वाली बिल्डिंग में कुल 54 शोरूम बनेंगे, इनमें पहले फ्लोर पर 17 शोरूम होंगे, दूसरे फ्लोर पर 17 शोरूम तथा तीसरे फ्लोर पर 20 शोरूम बनेंगे।
  • तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट होंगे।
  • बिल्डिंग में लिफ्ट, सीढ़िया, एस्केलेटर, फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।
  • बैंक स्क्वेयर में पहले चरण में बनी बिल्डिंग में ये कार्य पूरे हुए
  • बैंक स्क्वेयर में पहले चरण के तहत निर्मित बिल्डिंग की बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 317 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा है।
  • बिल्डिंग में कुल 44 शोरूम बने हैं जिनमें पहले फ्लोर पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां है।
  • दूसरे फ्लोर पर 14 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।
  • तीसरे फ्लोर पर 13 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।
  • बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं है।
  • इसके अलावा कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीन एरिया, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं है।
Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X