Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

नई दिल्ली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Updated on Sunday, August 16, 2026 23:02 PM IST

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा संसद में पेश की गई रिपोर्ट में रेलवे में पेयजल की गुणवत्ता पर उठाए गए सवालों के बाद रेल मंत्रालय पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कैग की टिप्पणियों को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक में स्थिति की समीक्षा की। इस समीक्षा के बाद यात्रियों को साफ एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाने के आदेश जारी किए गए हैं। कैग की सिफारिशों और यात्रियों की सेहत को सर्वोपरि रखते हुए रेलवे बोर्ड ने पूरे रेल नेटवर्क में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत आपातकालीन और सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। वाटर कूलरों सहित पूरे रेलवे नेटवर्क में लगभग 20,000 स्थानों पर नई टैंक टू टैप जल एवं निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी। यानी ओवरहेड वाटर टैंक (पानी की मुख्य टंकी) से लेकर नल (टैप) तक पानी के पूरे आपूर्ति के दौरान उसकी शुद्धता सुनिश्चित की जाएगी। पानी के पुराने और जर्जर भंडारण टैंकों को तेजी से बदलकर नए टैंक लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने जल स्रोतों और आउटलेट बिंदुओं पर नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता का परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। पानी की टंकी की सफाई और रखरखाव के लिए एक सख्त समय-सारणी लागू होगी। संपूर्ण प्रक्रिया की सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय की गई है.

 

बोर्ड स्तर पर होगी सीधी निगरानी

रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पेयजल की गुणवत्ता में सुधार करना रेलवे की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पूरे अभियान की सीधी निगरानी रेलवे बोर्ड स्तर पर की जाएगी। प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर जल गुणवत्ता रिपोर्ट और प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी। मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, यह त्वरित कार्रवाई कैग की सभी टिप्पणियों का निवारण करने और रेल यात्रियों के सफर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे एक व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। रेलवे का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर स्टेशन पर यात्रियों को मानकों के अनुरूप शुद्ध और सुरक्षित पानी उपलब्ध हो।

 
 
Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

X