Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

हरियाणा

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Updated on Sunday, August 16, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा में सफाई, सीवर, पालिका और फायर कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। प्रदेशभर की नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों और फायर विभाग में 18 अगस्त तक कामकाज प्रभावित रहेगा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार मांगों के क्रियान्वयन संबंधी पत्र जारी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर भी जारी रहा विरोध
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के पालिका परिषद और नगर निगम कार्यालयों में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान ‘स्वतंत्र भारत में स्वदेशी सरकारों द्वारा सफाई एवं सीवर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों’ विषय पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इनमें सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, किसान, मजदूर, दलित और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

सरकार से वार्ता विफल होने का दावा
शनिवार को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने कहा कि 13 मई को कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद उनके क्रियान्वयन के संबंध में अभी तक आवश्यक पत्र जारी नहीं किए गए हैं।

पक्की भर्ती और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग
कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में पालिका रोल पर कार्यरत अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त करना तथा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करना शामिल है। इसके अलावा सफाई और सीवर कर्मचारियों की स्थायी भर्ती की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है।

फायर विभाग के अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के साथ-साथ शहीद कर्मचारी भविष्य चंद्र और रणवीर के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, वर्दी भत्ता और जोखिम भत्ता लागू करने की मांग भी संगठन ने रखी है।

सांसदों-विधायकों से विधानसभा में आवाज उठाने की अपील
कर्मचारी संगठनों ने अब आंदोलन को राजनीतिक स्तर पर भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 17 अगस्त से सांसदों और विधायकों को मांग पत्र एवं ज्ञापन सौंपे जाएंगे। कर्मचारी नेताओं ने जनप्रतिनिधियों से 27 अगस्त से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के सत्र में उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाने की अपील की है।

इसके साथ ही कर्मचारी संगठन राजनीतिक दलों तथा विभिन्न मजदूर और कर्मचारी संगठनों से भी आंदोलन के समर्थन की अपील करेंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जब तक 13 मई के समझौते को धरातल पर लागू करने के लिए आधिकारिक पत्र जारी नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X