Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:23 PM IST

चंडीगढ़ /ईसड़ू, खन्ना (लुधियाना) : पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों श्री हरपाल सिंह चीमा और मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू के पैतृक गांव ईसड़ू में उनके शहीदी दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उन्हें श्रद्धा के फूल भेंट किए। शहीद ने पुर्तगाली शासन से गोवा को आजाद करवाने के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी थी।

उन्होंने शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के बुत पर फूल मालाएं भेंट कीं और शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू की भतीजियों जसविंदर कौर और नरिंदर कौर को सम्मानित भी किया।

कैबिनेट मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और अमन-शांति के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि शहीद मास्टर करनैल सिंह ने गोवा की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देकर पंजाब की बहादुरी और देशभक्ति की मिसाल कायम की।

श्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि वर्ष 2022 में पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनी। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों से की गई पांच गारंटियों को लागू किया है। 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के कारण करीब 90 फीसदी घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस, अध्यापकों की अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सरकारी स्कूलों के शानदार परिणाम शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार ने शहीदों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि, स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मुफ्त इलाज, सड़कों का विकास, खेल स्टेडियम और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं तथा 70 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

श्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार नशों और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और युवाओं को खेलों तथा रोजगार से जोड़ रही है।

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि सिख गुरुओं, विशेष रूप से श्री गुरु अर्जुन देव जी और श्री गुरु तेग बहादुर जी से मिली बलिदान की विरासत पंजाबियों को हमेशा मानवता और सच्चाई के लिए खड़े होने की प्रेरणा देती रही है। उन्होंने कहा कि इसी जज्बे ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के महत्वपूर्ण योगदान को मजबूती दी। उन्होंने शहीद भगत सिंह, शहीद ऊधम सिंह, करतार सिंह सराभा, लाला लाजपत राय और शहीद करनैल सिंह ईसड़ू की कुर्बानियों को याद करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस, 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के कार्य इसी दिशा में बड़े कदम हैं। उन्होंने नशों के खिलाफ सरकार के सख्त अभियान का भी उल्लेख किया।

सौंद ने बताया कि गांव ईसड़ू के सर्वांगीण विकास के लिए अब तक 2 करोड़ 17 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इस राशि से खेल मैदान, आंगनवाड़ी सेंटर, ग्रामीण लाइब्रेरी, छप्पड़ों की सफाई, पंचायत घर और एस.सी. धर्मशाला सहित अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के पैतृक गांव के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर पंजाब जैनको लिमिटेड के चेयरमैन नवजोत सिंह जरग, चेयरमैन जिला परिषद लुधियाना जगरूप सिंह सेह, चेयरमैन मार्केट कमेटी दोराहा और जिला प्रधान ग्रामीण गुरदर्शन सिंह कूहली, ब्लॉक समिति खन्ना के चेयरमैन लखवीर सिंह गिल, नगर कौंसिल खन्ना के प्रधान जतिंदर पाठक, जिला परिषद सदस्य मास्टर अवतार सिंह दैहड़ू, वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एस.एस.पी.) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ए.डी.सी.) खन्ना जसनप्रीत कौर गिल, उप मंडल मजिस्ट्रेट (एस.डी.एम.) खन्ना स्वाति टिवाणा, कार्य साधक अधिकारी चरणजीत सिंह, नायब तहसीलदार गुरचरण सिंह, बी.डी.पी.ओ. खन्ना सतविंदर सिंह कंग, सरपंच जतिंदरजोत सिंह ईसड़ू तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X