Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

80वां स्वतंत्रता दिवस: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने होशियारपुर में फहराया तिरंगा

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:21 PM IST

चंडीगढ़/होशियारपुर : पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि हम सभी को पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि देश के महान शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार किया जा सके।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड का निरीक्षण करने के बाद संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए अभूतपूर्व विकास एवं कल्याणकारी कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं, जिसके कारण पंजाब देश के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है।
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, ऊधम सिंह, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय, शहीद दीवान सिंह काले पानी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और स्वतंत्रता के लिए लड़े गए संघर्ष में पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी हैं।

पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को मिलने वाली पेंशन 9400 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए मावां-धियां सत्कार योजना के तहत अब तक राज्य की 74 लाख 59 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों से पिछले चार वर्षों के दौरान 28,734 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3 लाख महिलाओं को स्व-सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी पूरी तरह बरकरार है। आशीर्वाद योजना के तहत 51,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है और वर्ष 2025-26 के दौरान 62 हजार से अधिक लाभार्थियों को 318.32 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना के बारे में बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि 2800 नए डिपो होल्डरों को लाइसेंस सौंपे गए हैं और नए राशन डिपो खुलने से राशन कार्ड धारकों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरी रसोई योजना के तहत राशन किटें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिनमें रसोई के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध रहता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के साथ-साथ मावां-धियां सत्कार योजना का लाभ भी लोगों तक पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 900 से अधिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, ताकि राज्य की आने वाली पीढ़ियां इस बुराई से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा 25 हजार से अधिक लोगों को मौके पर प्राथमिक सहायता प्रदान कर बचाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों के 361 विद्यार्थियों ने जेईई मेन और 64 विद्यार्थियों ने जेईई प्राइमरी, जबकि 882 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा में स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि परिवहन हर क्षेत्र की तरक्की के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और लोक निर्माण विभाग ने राज्य में 45 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 1279 नई बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे सरकारी बसों की संख्या बढ़कर 3546 हो जाएगी, जो पिछले दो दशकों में सबसे बड़ी वृद्धि है।

गांवों के सर्वांगीण विकास की बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अपील पर इस बार 2670 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपये प्रति पंचायत के हिसाब से 133 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा घरों के नजदीक ही सेवा केंद्रों के माध्यम से 437 नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और लोग 1076 पर फोन करके भी इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रोजेक्ट के माध्यम से पारदर्शी ढंग से अब तक 3.70 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न सुधारों के तहत जेलों को केवल सजा देने वाली जगहों के बजाय सुरक्षा, आधुनिकीकरण, सुधार और पुनर्वास के केंद्रों के रूप में विकसित करने का उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 14 लाख कृषि ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान 9992 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है और किसानों को धान के सीजन के दौरान 8 घंटे से अधिक समय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में 60.30 लाख एकड़ भूमि के लिए नहरी पानी से सिंचाई की व्यवस्था की है, जिस पर 7200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान करने वाला पंजाब पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि एनआरआई अपनी समस्याएं व्हाट्सऐप नंबर 90560-09884 पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबियों के लिए ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अब तक 21,103 दस्तावेजों को काउंटर-साइन किया गया है।

श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व अभूतपूर्व ढंग से मनाया जाएगा, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए लोगों की भावनाओं के अनुरूप विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व बेहतर ढंग से मनाया जायेगा जिसके लिए 100 करोड़ रूपये बजट रखा गया है इसी के मद्देनजर पंजाब में 650 एकड़ भूमि पर गुरु जी के नाम पर बगीचियां स्थापित की जा रही हैं तथा प्रत्येक जिले में साढ़े 6 लाख पौधे लगाने और साढ़े 6 लाख स्मृति झंडे वितरित करने का अभियान चल रहा है।
उन्होंने बताया कि होशियारपुर में 53 नानक बगीचियां, 6 पवित्र वन और सड़कों के किनारे लगभग 5 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।

सोमवार को जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह के समापन पर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार, 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान किया।

जिला स्तरीय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक और परेड कमांडर डीएसपी कुलवंत सिंह सहित जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

परेड कमांडर डीएसपी कुलवंत सिंह और सेकेंड-इन-कमांड इंस्पेक्टर जसवीर कौर के नेतृत्व में परेड में पंजाब पुलिस के जवानों, पीआरटीसी जहानखेलां के महिला विंग, पंजाब पुलिस महिला विंग, पंजाब होमगार्ड्स, एनसीसी 12 पंजाब बटालियन, गर्ल्स गाइड्स, स्काउट्स की टुकड़ियों तथा पीआरटीसी जहानखेलां के बैंड ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक डॉ. इशांक कुमार, मेयर प्रवीण सैनी, चेयरमैन बैकफिंको पंजाब संदीप सैनी, चेयरमैन जिला योजना समिति कर्मजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन मार्केट कमेटी होशियारपुर जसपाल सिंह चेची, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर संदीप चेची, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X