Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

हरियाणा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Updated on Friday, August 14, 2026 20:21 PM IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 80वें स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और निःस्वार्थ समर्पण के बल पर ही भारत ने स्वतंत्रता का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और उसकी रक्षा के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र सदैव श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के देशप्रेम, एकता, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर योगदान देने की प्रेरणा देता है।


प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाली तीज के पावन अवसर पर भी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम, उल्लास, सौहार्द और समृद्धि का संदेश देता है।


राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के इन दोनों पावन अवसरों को हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा स्वतंत्रता, एकता, शांति और राष्ट्रीय प्रगति के आदर्शों के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम एक सशक्त, समृद्ध और विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X