Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए ने अमृतसर में अनवर मसीह की संपत्ति जब्त की

Updated on Friday, August 14, 2026 20:07 PM IST

अमृतसर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को अमृतसर में आरोपी अनवर मसीह की दो अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई 500 किलो हेरोइन तस्करी मामले से संबंधित है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नार्को-टेरर साजिश शामिल है। अमृतसर के सुल्तानविंड स्थित आकाश विहार के प्रथम चरण में प्लॉट संख्या 128 और 129 पर स्थित ये संपत्तियां मसीह के नाम पर पंजीकृत हैं। यह कुर्की गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 25(1) के तहत की गई है। सलाया ड्रग जब्ती मामले के नाम से मशहूर यह मामला, पाकिस्तान से भारत में समुद्री मार्ग से 500 किलो हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है। एनआईए के अनुसार, उसकी जांच में मसीह की संलिप्तता एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में पाई गई है जो इटली, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, थाईलैंड, ईरान और पाकिस्तान तक फैला हुआ है। यह नेटवर्क नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल था और इससे प्राप्त धन का उपयोग लश्कर-ए-तैबा (एलईटीटी) से जुड़ी आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए करता था।


एजेंसी ने कहा कि जांच में जब्त की गई संपत्तियों का आतंकवाद से जुड़े धन से संबंध स्थापित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवाद विरोधी कानून के तहत उन्हें जब्त कर लिया गया है। जब्ती की कार्रवाई 13 अगस्त को गवाहों की उपस्थिति में और राजस्व अधिकारियों की सहायता से की गई। कुर्की आदेश को संपत्तियों पर चिपकाने से पहले तामील कराया गया और पढ़कर सुनाया गया और एक कुर्की ज्ञापन, पंचनामा तैयार किया गया। मामले की जांच जारी है। अब तक इस मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


इसके पहले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और 2 किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हथियारों के मामले में गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। ये आरोपी विदेश से अवैध हथियार हासिल कर उन्हें आगे अमृतसर और तरनतारन के इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी कर रहे थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X