Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निंदा की

Updated on Thursday, August 13, 2026 20:42 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि हिंसा की लोकतंत्र और समाज में कोई जगह नहीं है। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पवित्र तख्त साहिब की धरती पर ऐसी हिंसक घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। श्री हजूर साहिब की पवित्र भूमि हमें शांति, सेवा, चिंतन और सर्वकल्याण का संदेश देती है। ऐसे पवित्र स्थल पर हिंसा की घटना बेहद चिंताजनक है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की पवित्र धरती पर सुखबीर सिंह बादल पर हमले की खबर बेहद परेशान करने वाली और दुखद है। उन्होंने बादल के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके मनोबल के मजबूत रहने की कामना की।


ढिल्लों ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है और हमारे पवित्र तख्त साहिबान की गरिमा और पवित्रता वाली धरती पर ऐसी घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब परिसर में माता साहिब गुरुद्वारे के पास शिरोमणि अकाली दल प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया गया। महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमला गुरुद्वारे के अंदर हुआ।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। उनके हाथ में चोट लगी है और शरीर के कुछ अन्य हिस्सों में भी चोट की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को तत्काल पकड़ लिया।
हमले के दौरान सुखबीर सिंह बादल की विशेष सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे पर भी हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।


सुखबीर सिंह बादल पंजाब से नांदेड़ पहुंचे थे। हमले से पहले उन्होंने एक्स पर तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार के साथ माथा टेकने और सभी की भलाई के लिए अरदास करने की जानकारी साझा की थी।
उन्होंने लिखा था, "तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में मैंने अपने परिवार के साथ सिर झुकाया और सभी की भलाई के लिए अरदास की। गुरु साहिब पूरी दुनिया पर अपनी दया का हाथ बनाए रखें।"
घटना के बाद नांदेड़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X