Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

Updated on Wednesday, August 12, 2026 20:33 PM IST

चंडीगढ़/फिरोजपुर/बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार तीसरे दिन अपने दौरे को जारी रखते हुए, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज फिरोजपुर और बठिंडा रेंजों का दौरा किया और इस दौरान व्यापक रेंज-स्तरीय कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को अधिक सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, "मैंने अधिकारियों/कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने, निवारक पुलिसिंग, भीड़ का प्रभावी ढंग से प्रबंधन और किसी भी उभरती चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित करके कड़ी सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।"

फिरोजपुर में, डीजीपी गौरव यादव ने फिरोजपुर और फरीदकोट रेंजों की सुरक्षा संबंधी तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर, तरन तारन, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा जिलों का विशेष रूप से मूल्यांकन किया।

जमीनी स्तर पर निरीक्षण के तौर पर, डीजीपी ने फिरोजपुर के तलवंडी भाई में हाई-टेक नाके का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया।

फिरोजपुर और फरीदकोट रेंजों की सुरक्षा समीक्षा बैठक पूर्ण करने के बाद, डीजीपी ने बठिंडा में बठिंडा रेंज के अधिकारियों के साथ व्यापक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसिंग योजना, पुलिस बल की सुचारू तैनाती, कार्यक्रम स्थलों और सार्वजनिक सभा स्थलों पर सुरक्षा तथा किसी भी स्थिति से निपटने संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई।

तकनीकी पुलिसिंग को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बठिंडा पुलिस के अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने बताया कि उन्नत सुविधा 112 पर आने वाली कॉलों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया, 59 रणनीतिक स्थानों पर लगे 282 कैमरों के माध्यम से पूरे शहर की सीसीटीवी निगरानी, वायरलेस कनेक्टिविटी, वीडियो विश्लेषण और वास्तविक समय के अपराध निगरानी डेटा को आपस में जोड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि नया केंद्र बठिंडा में पुलिस की तकनीकी क्षमता को बढ़ाएगा और पुलिस के समर्थन में सहायक सिद्ध होगा।

स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी ने सक्रिय और जन-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर दिया ताकि नागरिक पूरे राज्य में विश्वास, गौरव और सुरक्षा की मजबूत भावना के साथ राष्ट्रीय पर्व मना सकें।

इस समीक्षा बैठक में आईजीपी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले, डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह, डीआईजी फिरोजपुर रेंज स्नेहदीप शर्मा, एसएसपी मानसा भागीरथ मीणा, एसएसपी बठिंडा डॉ. ज्योति यादव, एसएसपी मोगा सरताज चहल, एसएसपी संगरूर रवजोत ग्रेवाल, एसएसपी तरनतारन सुरिंदर लांबा, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा, एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू, एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह, एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह और डीजीपी पंजाब के स्टाफ अधिकारी ऋषभ भोला शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X