Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग द्वारा अमेरिकी कृषि विभाग के प्रतिनिधि के साथ बैठक; पंजाब के किसानों के मुद्दे उठाए गए

Updated on Wednesday, August 12, 2026 20:26 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग (पीऐसऐफसी) के चेयरमैन ने आज अमेरिकी कृषि विभाग (यू.एस.डी.ए.) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान पंजाब के किसानों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

विदेश कृषि सेवा, अमेरिकी कृषि विभाग, नई दिल्ली के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह ने भारतीय और वैश्विक कृषि के वर्तमान परिप्रेक्ष्य तथा भारत-अमेरिका कृषि व्यापार और सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग के साथ बैठक की। पीऐसऐफसी के चेयरमैन प्रो. डॉ. सुखपाल सिंह ने डॉ. संतोष कुमार सिंह का हार्दिक स्वागत किया और भारत एवं पंजाब के कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास तथा भविष्य की संभावनाओं पर उनके बहुमूल्य विचारों की सराहना की।

इस दौरान डॉ. रणजोध सिंह बैंस ने "पंजाब कृषि 2026: उत्पादन की संभावनाएं, फसल विविधता और पंजाब-अमेरिका कृषि सहयोग" विषय पर प्रस्तुति दी।

इस प्रस्तुति में गेहूं-धान प्रणाली से हटकर फसल विविधता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिसमें मक्का, कपास, बासमती, दलहन, तिलहन, फल और सब्जियों के साथ-साथ पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर अधिक ध्यान देने पर जोर दिया गया। इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि फसल विविधता को विपणन, सरकारी खरीद, प्रसंस्करण और किसानों को फसलों का बेहतर मूल्य देकर प्रोत्साहित किया जा सकता है। इस प्रस्तुति में कृषि मशीनीकरण, सटीक एवं AI-आधारित कृषि, जलवायु-अनुकूल प्रौद्योगिकियां, कटाई के बाद प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, भूजल संरक्षण तथा साझा अनुसंधान कार्यों में पंजाब-अमेरिका सहयोग के अवसरों को भी रेखांकित किया गया। इसके अलावा, बासमती चावल, शहद, हल्दी, फल, सब्जियों और अन्य गैर-जीएमओ उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के संबंध में पंजाब की क्षमता पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान डॉ. संतोष कुमार सिंह ने भारत और अमेरिका में खेतों के आकार और कृषि में अंतर, अमेरिका में बेहतर फसल बीमा कवरेज, भारत में घरेलू पशुपालन में आई कमी, केवल ट्रैक्टरों के उपयोग से ऊपर उठकर व्यापक एवं सक्षम मशीनीकरण की आवश्यकता तथा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के संभावित लाभों एवं चुनौतियों से संबंधित मुद्दे उठाए।

प्रो. डॉ. सुखपाल सिंह ने बताया कि जहां भारत में औसत भूमि स्वामित्व लगभग 2 एकड़ है, वहीं पंजाब में औसत स्वामित्व लगभग 9 एकड़ है; हालांकि, भूमि के ठेके की उच्च दरों, उर्वरकों-बीजों की लागत तथा अन्य उत्पादन खर्चों के कारण पंजाब के किसानों को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। यह चर्चा भारत-अमेरिका व्यापार द्वारा प्रस्तुत संभावनाओं और किसानों के हितों की रक्षा के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता के साथ समाप्त हुई, जो पंजाब में फसल विविधता और पशुपालन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं तथा दोनों देशों के किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

डॉ. रणजोध सिंह बैंस ने डॉ. संतोष कुमार सिंह का अपना बहुमूल्य समय निकालने और अपने विचार साझा करने के लिए धन्यवाद किया तथा कृषि, प्रौद्योगिकी, व्यापार, फसल विविधता और सतत संसाधन प्रबंधन पर पीऐसऐफसी और (यू.एस.डी.ए.) के बीच निरंतर वार्ता और अधिक सहयोग की आशा व्यक्त की।

बैठक के अंत में डॉ. सुखपाल सिंह, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. अनिल सूद तथा पीऐसऐफसी के सभी शोधकर्ताओं का धन्यवाद किया गया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X