Friday, 30 October 2026
BREAKING
• भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त • अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश • ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह • नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद • 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

राष्ट्रीय

2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची

Updated on Tuesday, August 11, 2026 17:06 PM IST

भारत वर्ष 2025 में जहाज रिसाइक्लिंग (Ship Recycling) के क्षेत्र में दुनिया में पहले स्थान पर रहा। एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी 2024 के 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई है।

भारत में जहाज रिसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 के 1.86 मिलियन ग्रॉस टन (GT) से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन GT हो गई। यह लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि है।

फैक्टशीट के अनुसार, गुजरात का अलंग-सोसिया शिप रिसाइक्लिंग क्लस्टर भारत की जहाज रिसाइक्लिंग क्षमता की रीढ़ है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा जहाज रिसाइक्लिंग केंद्र माना जाता है और भारत की कुल जहाज रिसाइक्लिंग गतिविधियों में इसकी हिस्सेदारी करीब 98 प्रतिशत है।

अलंग-सोसिया क्लस्टर की वार्षिक रिसाइक्लिंग क्षमता करीब 60 लाख GT है। यहां प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किए बिना हर साल लगभग 3.50 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) स्टील का उत्पादन किया जाता है।

इस क्षेत्र में अधिकृत जहाज रिसाइक्लिंग यार्ड, स्टील की डाउनस्ट्रीम री-रोलिंग मिलें और कचरा प्रबंधन से जुड़ा बुनियादी ढांचा मौजूद है। पिछले कुछ वर्षों में अलंग-सोसिया क्लस्टर का व्यापक आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे यह वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग बाजार में भारत का प्रमुख केंद्र बन गया है।

भारत अब अपनी जहाज रिसाइक्लिंग क्षमता को लगभग दोगुना करके करीब 9 मिलियन लाइट डिस्प्लेसमेंट टन (LDT) करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इसके लिए अलंग शिप रिसाइक्लिंग यार्ड के नियोजित विकास के जरिए क्षमता का विस्तार किया जाएगा।

अलंग-सोसिया शिप रिसाइक्लिंग यार्ड स्थित सेफ्टी ट्रेनिंग एंड लेबर वेलफेयर इंस्टीट्यूट अब तक कुल मिलाकर 1.5 लाख से अधिक श्रमिकों को प्रशिक्षण दे चुका है। प्रशिक्षण में व्यावसायिक सुरक्षा, खतरनाक सामग्रियों से निपटने और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे विषय शामिल हैं।

भारत में गुजरात के अलावा अमर आयरन उद्योग, कोलकाता और स्टील इंडस्ट्रियल्स केरल लिमिटेड (SILK), केरल में भी जहाज रिसाइक्लिंग यार्ड मौजूद हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, भारत की जहाज रिसाइक्लिंग क्षमता में यह वृद्धि वैश्विक बाजार में भारतीय यार्डों की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है।

सरकार ने कहा कि Maritime India Vision (MIV) 2030 के तहत दुनिया का अग्रणी जहाज रिसाइक्लिंग राष्ट्र बनने का लक्ष्य भारत ने निर्धारित समय से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है।

 

Have something to say? Post your comment
'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

: 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

: राष्ट्रीय संग्रहालय में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित, प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

: कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

: जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

: भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

: भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

: भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

: हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

: अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

X