Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल

Updated on Monday, August 10, 2026 12:48 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से जारी बारिश का दौर आगे भी बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (10 अगस्त) को क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज का मौसम: तापमान और नमी
आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहेगा, जिससे सुबह और शाम के समय उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

11 अगस्त को बारिश बढ़ने की संभावना, येलो अलर्ट जारी
मंगलवार (11 अगस्त) को बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आर्द्रता का स्तर 85 से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह, पूर्वाह्न और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात में बारिश की तीव्रता घटकर बहुत हल्की से हल्की रह सकती है। दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

12 से 15 अगस्त तक बादल और हल्की बारिश के आसार
– 12 अगस्त: अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री। आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना। कोई चेतावनी नहीं।
– 13 अगस्त: अधिकतम 34 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री। बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार। कोई चेतावनी नहीं।
– 14 अगस्त: अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री। सामान्य तौर पर बादल और हल्की बारिश की संभावना।
– 15 अगस्त: अधिकतम 33 डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्री। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। कोई चेतावनी नहीं।

गर्मी से राहत, लेकिन उमस करेगी परेशान
लगातार बादल और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, आर्द्रता 85-90 प्रतिशत तक रहने से वातावरण में उमस काफी अधिक बनी रह सकती है। बारिश के बावजूद चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कई दिनों तक बादलों और हल्की-मध्यम बारिश का यह दौर जारी रह सकता है।

Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

X