Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है गुरु जी की महान विचारधारा का संदेश

Updated on Sunday, August 09, 2026 20:33 PM IST

बनूड़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष आयोजनों की श्रृंखला के तहत बीते दिन साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले के गांव खासपुर, मठियाड़ा और ममौली में श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी और महान विचारधारा को दर्शाती विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर गांववासियों एवं संगत द्वारा डॉक्यूमेंट्री को उत्साहपूर्वक देखा गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के मानवता, समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल, आई.ए.एस. ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बाणी और विचारधारा संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संदेश समाज में समानता, भाईचारे, आपसी सम्मान और सर्वहित की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री का गांव स्तर तक प्रदर्शन करवाने का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को गुरु जी की महान विचारधारा और समाज सुधार के लिए उनके अमूल्य योगदान से अवगत करवाना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास हमारी समृद्ध विरासत और महान गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में भाईचारे और सद्भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को श्री गुरु रविदास जी के जीवन, बाणी और समाज सुधार में दिए अमूल्य योगदान से अवगत करवाना है। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गुरु जी के समानता, मानवता और सर्वहित के संदेश को प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजनों की श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी तथा विभिन्न गांवों में डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करवाया जाता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X