Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

सरहद पार के तस्करी नेटवर्क से संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी: डी.जी.पी. गौरव यादव

Updated on Saturday, August 08, 2026 17:47 PM IST

चंडीगढ़/फिरोजपुर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) फिरोजपुर ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो व्यक्तियों को 30.200 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सरहद पार के एक बड़े नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव वल्ले शाह उताड़, फाजिल्का और मनप्रीत सिंह निवासी गांव नवां हस्ता, फाजिल्का के रूप में हुई है। हेरोइन की यह बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पीबी-05-एएस-9856) भी जब्त कर लिया है।

डी.जी.पी. ने बताया कि सरहद पार के तस्करी नेटवर्क के साथ इस मॉड्यूल के संबंधों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए ए.आई.जी. सी.आई. फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फाजिल्का के हिंदूमलकोट रोड पर स्थित गांव सतीरवाला के नजदीक बी.एस.एफ. फाजिल्का के साथ मिलकर विशेष ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू कर लिया, जिनके कब्जे से 30.200 किलो हेरोइन बरामद हुई।

ए.आई.जी. ने बताया कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) फाजिल्का में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं 21-सी, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 14 दिनांक 07-08-2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X