Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, युवाओं का भविष्य भाजपा के साथ सुरक्षित - डॉ. अर्चना गुप्ता

Updated on Friday, August 07, 2026 20:24 PM IST

झज्जर : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गुरुवार को झज्जर स्थित 'झज्जर कमलम' में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ और उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार के अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, बल्कि वर्षभर समाज सेवा, जनसंपर्क और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठकें आयोजित हों, प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित किया जाए तथा नए कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों का जीवन बदला है और इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है।


प्रदेश अध्यक्ष ने सामाजिक समरसता पर विशेष बल देते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, भाईचारे और मानवता का प्रेरक संदेश देता है। उन्होंने वाराणसी से आई संत रविदास जी की पावन मिट्टी को गांव-गांव और घर-घर सम्मानपूर्वक पहुंचाकर सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।


युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि "भाजपा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।" उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और पारदर्शी भर्ती जैसी पहल ने युवाओं के लिए नए अवसर खोले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के अभियान से जोड़ें।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X