Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

नई दिल्ली

दिल्ली में ‘लक्ष्मी योजना लागू’ होने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

Updated on Friday, August 07, 2026 18:40 PM IST

दिल्ली विधानसभा से शुक्रवार को ‘लक्ष्मी योजना’ के लागू होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें माला पहनाते हुए खुशी में सीएम रेखा गुप्ता जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए।

वहीं, रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, “दिल्ली लक्ष्मी योजना ने हमें दिल्ली की लाखों बहनों के जीवन से आत्मीय रूप से जुड़ने का सौभाग्य दिया है। यह योजना उनके सपनों को संबल, उनके आत्मविश्वास को नई शक्ति और उनके परिश्रम को नया सम्मान देने का माध्यम बन रही है।”

इस दौरान कई महिलाएं उनके साथ इस खुशनूमा पल को तस्वीरों में भी कैद करती नजर आईं। इस खास मौके पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी नजर आए। इस खास मौके पर सभी महिलाओं के चेहरों पर लक्ष्मी योजना के लागू होने की खुशी साफ नजर आ रही थी।

सीएम रेखा गुप्ता ने समाचार एजेंसी से बातचीत में लक्ष्मी योजना के लागू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं से जो वादा किया था, उसे आज हम पूरा करने में सफल रहे हैं। महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। मैं खुद व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं। मेरे पास अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं वादा करती हूं कि दिल्ली की महिलाओं के मान सम्मान के लिए यह सरकार हमेशा से उनेक साथ खड़ी रहेगी। मैं आप लोगों को आश्वस्त करती हूं कि उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उनका सशक्तीकरण हमारा प्राथमिक लक्ष्य है।

उधर, दिल्ली सरकरार में मंत्री आशीष सूद ने भी लक्ष्मी योजना के लागू पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि विनोद कहने का नहीं, बल्कि देखने का दिन है। इन लोगों को देखना चाहिए कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के खाते में महज एक साल के अंदर ढाई हजार रुपये मिलने का रास्ता खुल गया है, जिसका चौतरफा स्वागत किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

X