Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

Updated on Wednesday, August 05, 2026 18:54 PM IST

चंडीगढ़ : वर्षों से अमृतसर की सीवरेज प्रणाली इस पवित्र शहर की आवश्यकताओं के अनुसार पूरी तरह से सुचारू सेवाएँ प्रदान करने में संघर्ष कर रही थी। अनुपचारित पानी से नालियाँ भरी रहती थीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस समस्या से निपटने के लिए अब - अमृत 2.0 योजना के तहत एक नए 60 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और इसके लिए आवश्यक पंपिंग स्टेशन को मंज़ूरी दी गई है। टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और अगस्त 2026 में बंद होगा, जिसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा।

इस प्लांट के तैयार होने के बाद, अमृतसर शहर की सीवरेज ट्रीटमेंट क्षमता में तेज़ी से वृद्धि होगी, पुरानी, ओवरलोड प्रणाली पर दबाव कम होगा और अनट्रीटेड डिस्चार्ज में कमी आएगी। इस प्लांट के माध्यम से वेस्ट को बायो-सीएनजी में भी बदला जाएगा, जिससे स्वच्छ, ग्रीन ऊर्जा शहर में ही तैयार की जा सकेगी।

यह पहल पंजाब सरकार की प्रदेश भर के शहरों में शहरी बुनियादी ढाँचे को अपग्रेड करने के लिए व्यापक अमृत 2.0 अभियान का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि अमृत 2.0 के तहत पंजाब सरकार पहले ही 64 से अधिक प्रोजेक्ट प्रदेश को समर्पित कर चुकी है और लगभग 50-60 प्रोजेक्ट मार्च 2027 तक पूरे किए जाएंगे।

इस पहल के बारे में स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, "अमृतसर हमारा पवित्र शहर है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसकी सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया जाए चाहे वह सीवरेज का मुद्दा हो या कूड़े-कर्कट का या कोई अन्य। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसी प्रतिबद्धता पर डटकर पहरा दे रही है कि खड़ा किया जा रहा बुनियादी ढाँचा लंबे समय तक काम करता रहे।"

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X