Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

रोज़गार, शिक्षा और सामाजिक समानता के बल पर मान सरकार ने बदला पंजाब का भविष्य: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Wednesday, August 05, 2026 18:49 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब विधानसभा में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामाजिक समानता को विकास का मजबूत आधार बनाकर पंजाब के भविष्य को बदलने की ऐतिहासिक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा आत्मनिर्भर, समानतापूर्ण और समृद्ध पंजाब बनाना है, जहां प्रत्येक युवा को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार तथा प्रत्येक बच्चे को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध हो।

प्रसिद्ध शायर डॉ. नवतेज भारती के शब्दों का उल्लेख करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "काम करते हाथ जब एक-दूसरे से मिलते हैं, तब यह दुनिया जीने योग्य बन जाती है। हमारी धरती सूर्य के चारों ओर नहीं, बल्कि मेहनतकश हाथों के इर्द-गिर्द घूमती है।" उन्होंने कहा कि यही सोच मान सरकार की जनपक्षीय नीतियों और लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं का रोजगार के लिए विदेशों की ओर रुख करना लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रहा है। पिछले चार वर्षों के दौरान मान सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित कर इस प्रवृत्ति को बदलने की सार्थक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास और समृद्धि में समान भागीदार बनाना है।

अपने विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि गांव फकरसर के 25 युवाओं को पिछले चार वर्षों में रोजगार मिला है, जिनमें से 20 अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक सीधे पहुंच रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पिछली सरकारों ने तीन वर्षों तक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्तियां रोककर हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, जबकि मान सरकार ने सत्ता संभालते ही इस योजना को दोबारा शुरू किया और लाभार्थियों की संख्या में 35 प्रतिशत की वृद्धि की। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में 10 लाख से अधिक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि 10 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती केवल सरकारी नौकरियां देना नहीं, बल्कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस निर्णय से हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा महिलाओं का आत्मविश्वास और आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सरकारी स्कूलों में किए जा रहे ऐतिहासिक सुधारों की सराहना करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि शिक्षा और रोजगार का संबंध अटूट है। उन्होंने प्रसिद्ध कवि डॉ. सुरजीत पातर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, "कितना गहरा रिश्ता है अक्षरों और रोज़ी-रोटी का।" उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही स्थायी रोजगार और सामाजिक प्रगति की सबसे मजबूत नींव है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों का स्तर इतना ऊंचा हो चुका है कि अमीर और गरीब, दोनों वर्गों के बच्चे समान गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को एक-दूसरे से जोड़ते हुए प्रत्येक नागरिक के लिए समान अवसर सुनिश्चित कर समृद्ध, आत्मनिर्भर और पुनः रंगले पंजाब के निर्माण के लिए पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X