Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

स्वास्थ्य

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

Updated on Monday, August 03, 2026 15:57 PM IST

आज के समय में बाजार में चेहरे पर निखार लगाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन केमिकल युक्त होने के चलते लोग इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने में हिचकिचाते है। ऐसे में वे प्राकृतिक चीजों की ओर लौट रहे है। इन्हीं प्राकृतिक चीजों में मुल्तानी मिट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है। आज भी घरों में इसका इस्तेमाल त्वचा की सफाई और देखभाल के लिए किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को हटाने में मदद करती है।

मुलतानी मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को साफ रखने और फ्रेश महसूस कराने में मददगार होते हैं। हालांकि, सभी की त्वचा अलग होती है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मिलाई जा सकती हैं, जो अलग-अलग स्किन टाइप के हिसाब से बेहतर असर दे सकें।

ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण फायदेमंद है। जिन लोगों के चेहरे पर ज्यादा तेल आता है, उनके लिए यह पैक त्वचा को साफ करने में मदद करता है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ इसे मिलाकर लगाने से चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल कम महसूस होता है और त्वचा ज्यादा साफ नजर आती है। इसे कुछ समय तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें। लेकिन बता दें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा में रूखापन आ सकता है।

अगर त्वचा रूखी या बेजान नजर आती है तो मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाए। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम महसूस होता है। वहीं, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने में मदद करती है। दोनों का मिश्रण त्वचा को तरोताजा करता है। सेंसेटिव त्वचा वाले लोगों को इसे पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर देखना चाहिए।

सामान्य त्वचा वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाना फायदेमंद होता है। शहद में प्राकृतिक नमी बनाए रखने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूखने से बचाने में मदद करते हैं। कई लोगों को मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद त्वचा में खिंचाव महसूस होता है, ऐसे में शहद मिलाने से त्वचा को अतिरिक्त नमी मिलती है। यह मिश्रण चेहरे को ज्यादा मुलायम और फ्रेश दिखाने में मदद करता है।

धूप के कारण अगर त्वचा पर जलन महसूस हो रही है, तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है, और इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का मिश्रण त्वचा को राहत देने और चेहरे को तरोताजा महसूस कराने में मददगार होता है।

चेहरे की रंगत को निखारने के लिए कुछ लोग मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं। वहीं, मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल और अशुद्धियां हटाने में मददगार होती है। लेकिन हल्दी की मात्रा हमेशा कम रखनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा हल्दी कुछ लोगों की त्वचा पर जलन या पीलेपन का कारण बन सकती है।

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी जरूरी है। हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती, इसलिए कोई भी नया फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लाल निशान दिखाई दें तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।

 

Have something to say? Post your comment
स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

: सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

: हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

: क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

: मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

: घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

: दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

: मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

X