Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर हरपाल चीमा ने कसा तंज, कहा-पंजाब के लोग कुर्सी नहीं देंगे

Updated on Sunday, August 02, 2026 20:12 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भूपेश बघेल के पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस में हुई अंदरूनी कलह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासनहीन पार्टी है और उसके नेता सिर्फ सत्ता की दौड़ में लगे हैं। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आईएएनएस से कहा, "पंजाब से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय पंजाब कांग्रेस अभी अपनी अंदरूनी कलह में उलझी हुई है। आज देशभर में कांग्रेस पार्टी कोई जनहित का मुद्दा नहीं उठा रही है बल्कि वह अपनी अंदरूनी लड़ाइयों में फंसी हुई है।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आज वे कुर्सी के पीछे भाग रहे हैं और पंजाब के लोग कुर्सी उनको नहीं देने वाले हैं।" हरपाल चीमा ने आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, "पंजाब के लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी ने लगभग 4.5 साल पहले पांच गारंटियां दी थीं। हमने पांचों की पांचों गारंटियां पूरी कर दीं। तो आज मैं समझता हूं कि आने वाले समय में भी सत्ता आम आदमी पार्टी के पास रहेगी। सीएम भगवंत मान एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।"


बता दें कि एआईसीसी प्रभारी भूपेश बघेल के पंजाब दौरे के दौरान पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई और तेज हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने पार्टी की बैठकों में बाधा डाली थी। सूत्रों का कहना है कि इस कलह की मुख्य वजह हाईकमान का अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बनाए रखना है। इससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में सत्ता के कई केंद्र बन गए हैं।


हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जिस पार्टी के अंदर ही अनुशासन नहीं है और नेता आपस में ही लड़ रहे हैं, वह पंजाब की जनता की समस्याएं क्या सुलझाएगी। उन्होंने दावा किया कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और 2027 में फिर से आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएगी।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X