Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

उतार प्रदेश

यूपी में एआई कैमरों से कांवड़ यात्रा मार्ग पर 24 घंटे हो रही निगरानी, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

Updated on Sunday, August 02, 2026 13:08 PM IST

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में पश्चिम यूपी के जिलों जैसे मेरठ, मुजफ्फरनगर में एआई आधारित निगरानी प्रणाली सक्रिय कर दी है। पुलिस लाइन स्थित एकीकृत केंद्रीय कमान कंट्रोल रूम से कांवड़ पटरी मार्ग, एनएच-58, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगे करीब 250 एआई व आईपी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।


फेस रिकग्निशन तकनीक से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान होते ही कंट्रोल रूम में तत्काल अलर्ट पहुंचेगा, जबकि एएनपीआर कैमरे गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर उनका रिकॉर्ड कुछ ही सेकेंड में उपलब्ध करा देंगे। पुलिस ने सोशल मीडिया निगरानी भी कड़ी कर दी है। कंट्रोल रूम में मैट्रिक्स सॉफ्टवेयर के जरिए भड़काऊ, भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर नजर रखी जा रही है।


प्रशासन की अपील, भ्रामक पुराने वीडियों न डालें
जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट, पुराने वीडियो या अपुष्ट संदेशों पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी सही नहीं होती। किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से करने के बाद ही उसे साझा करें।


कांवड़ियों की सुरक्षा में लगाई 13 एंबुलेंस
खतौली में कांवड़ यात्रा को संपन्न करने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। क्षेत्र में जगह-जगह पर पुलिस बल के अलावा पीएसी भी तैनात कर दी गई है। बड़े वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था पूरी तरह से कर दी गई है। शनिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी चौधरी रूपाली राव ने क्षेत्र के एंबुलेंस चालकों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने चालकों को कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। कोई भी घटना या हादसा होता है तो वह उसको अस्पताल में पहुंचाएं। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने कोतवाली गेट पर खड़ी 13 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कोतवाल दिनेश बघेल भी मौजूद रहे।


पुलिसकर्मी दूरबीन से हर गतिविधि पर रख रहे नजर
पवित्र श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील रामपुर तिराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एक विशेष वॉच टॉवर स्थापित किया गया है, जहाँ से पुलिसकर्मी दूरबीन के माध्यम से हर संदिग्ध गतिविधि और भीड़ के मूवमेंट पर पैनी नज़र रख रहे हैं।


थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रामपुर तिराहा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ हज़ारों शिवभक्तों का हुजूम उमड़ता है। सुरक्षा के लिहाज़ से यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है, इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ अस्थायी वॉच टॉवर बनाया गया है। इस वॉच टॉवर पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो शिफ्टों में ड्यूटी कर रहे हैं। वॉच टॉवर पर तैनात पुलिसकर्मी हाई-डेफिनिशन दूरबीन का उपयोग कर काफी दूर तक की गतिविधियों को साफ देख सकते हैं। उनका मुख्य काम मुख्य सड़क, लिंक रोड और आस-पास के क्षेत्रों पर नज़र रखना है।


स्वागत के साथ सुरक्षा का भरोसा
रामपुर तिराहे पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने शिवभक्तों के स्वागत के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए हैं, जिन पर ‘शिवभक्तों का हार्दिक स्वागत’ लिखा है। साथ ही, यातायात नियमों के पालन के लिए भी बैनर लगाए गए हैं। वॉच टॉवर के नीचे ग्राउंड लेवल पर भी ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस के जवान तैनात हैं, जो वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं और सुचारू यातायात सुनिश्चित कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X