Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

Updated on Thursday, July 30, 2026 18:20 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और सकारात्मक वार्ता तथा आपसी सहमति के माध्यम से उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का सफलतापूर्वक समाधान किया। इस निर्णय से 30 जुलाई से वीबी जी राम जी पहल को राज्य भर में लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है तथा कर्मचारियों की लगभग दो महीने से चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है।

यह बैठक पिछले कई हफ्तों से चल रहे विचार-विमर्श के फलस्वरूप आयोजित की गई।

वित्त मंत्री ने कहा कि सेवा संबंधी शर्तों, अनुबंध की अवधि, वीबी जी राम जी ढांचे को अपनाने, पारिश्रमिक और अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित मुद्दों पर सभी भागीदारों के साथ विचार-विमर्श के बाद पंजाब सरकार ने यूनियन की सभी उचित मांगों को स्वीकार कर लिया है। इन निर्णयों से पंजाब भर के लगभग 2,000 मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों को लाभ होने की संभावना है।

बैठक के बाद बोलते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बेहतर तरीके से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार वार्ता, परामर्श और सहमति के माध्यम से वास्तविक मुद्दों को हल करने में विश्वास रखती है। आज का निर्णय कर्मचारियों के कल्याण के साथ-साथ पंजाब भर में वीबी जी राम जी कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू करके ग्रामीण विकास को और मजबूत करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

विचार-विमर्श के परिणामों पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए, मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह सौंद का उनकी लंबे समय से लंबित मांगों को सुचारू रूप से हल करने के लिए धन्यवाद किया।

यूनियन ने अपनी हड़ताल तुरंत वापस लेने की घोषणा भी की और सरकार को राज्य भर में ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को लागू करने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस निर्णय के बाद, वीबी जी राम जी पहल अब कल से पंजाब भर के सभी गांवों में सुचारू रूप से लागू की जाएगी। सभी कर्मचारी बुधवार से अपनी ड्यूटी फिर से शुरू करेंगे और ग्रामीण परिवारों के लिए समय पर मजदूरी वाले रोजगार को सुनिश्चित करने, स्थायी ग्रामीण संपत्तियों के निर्माण में तेजी लाने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे तथा विकास को और मजबूत करने के लिए कार्यक्रम को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने आशा व्यक्त की कि वीबी जी राम जी कर्मचारियों के सहयोग से इस पहल की सफल शुरुआत के फलस्वरूप ग्रामीण प्रशासन को मजबूती मिलेगी, बेहतर तरीके से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी और पंजाब सरकार के समग्र, स्थायी और समृद्ध ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण को बल मिलेगा।

इस बैठक के दौरान प्रमुख सचिव अजीत बालाजी जोशी, संयुक्त विकास आयुक्त शेना अग्रवाल, विशेष सचिव अमित तलवार और यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X